• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेजस्वी यादव आकाश, पाताल जहां भी हों जानकारी साझा करें, क्योंकि कुनबा परेशान है

Desk by Desk
17/12/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
तेजस्वी यादव Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर से विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा, जदयू उनके सियासत से ‘गायब’ रहने पर लगातार निशाना साध रहे हैं और चुटकी ले रहे हैं। इस बीच, हालांकि राजद के नेता उनके समर्थन में नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इन दिनों दिल्ली में हैं।

बिहार के पूर्व मंत्री और जदयू के नेता नीरज कुमार ने गुरुवार को तेजस्वी पर कटाक्ष करते हुए उन्हें ‘भ्रष्टाचारी युवराज’ बताया है। नीरज ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, महागठबंधन को अधर में छोड़ राजद के ‘भ्रष्टाचारी युवराज’ तेजस्वी यादव पूर्व की भांति पुनः लापता। कुनबा हताश। उम्मीद है नवसामंतवाद का अपना प्रतीक ‘मचिया’ साथ ले गए होंगे। पर कहां इसकी खबर तो होनी चाहिए। बिहार के आम अवाम जानना चाहती है। राजद स्पष्टीकरण दे।

डॉ. कफील खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी रहत, रिहाई के खिलाफ यूपी सरकार की याचिका खारिज

इधर, भाजपा के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी तेजस्वी के सियासत से अनुपस्थित रहने पर निशाना साधा है।सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव पर राज्य से बाहर रहने का आरोप लगाते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव फिर लगातार राज्य से बाहर समय गुजार रहे हैं, जिससे राजद जिम्मेदार प्रतिपक्ष के संवैधानिक दायित्व का निर्वाह ठीक से नहीं कर पा रहा है। पिछले सदन के अंतिम वर्ष में तो वे स्पीकर को बताए बिना 33 दिन तक गैरहाजिर थे।

मोदी ने आगे लिखा, तीन नए कृषि कानूनों के विरुद्ध किसानों को गुमराह करने के लिए आहूत भारत बंद के समय तेजस्वी यादव के गायब रहने के कारण महागठबंधन नेतृत्वहीन रहा। उन्होंने तेजस्वी को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें समझना चाहिए कि कोई भी पद दायित्व निभाने के लिए होता है, केवल जनता के पैसे से सुरक्षा-सुविधा पाने के लिए नहीं।

गोवा जिला पंचायत चुनावों में कांग्रेस पार्टी की करारी हार, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

जदयू ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव आकाश, पाताल जहां भी हैं, अपनी जानकारी साझा करें, क्योंकि पूरा कुनबा परेशान है। इधर, तेजस्वी की पार्टी राजद ने सफाई देते हुए कहा कि वे दिल्ली में किसान आंदेालन के समर्थन में हैं। राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव दिल्ली में हैं। हालांकि तेजस्वी के नजर नहीं आने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि मुद्दों से भटकाने के लिए एक बार फिर से हमारे नेता तेजस्वी यादव को निशाना बनाया जा रहा है।

Tags: biharbjpJDUpoliticsrjdTejashwi Yadavजदयूतेजस्वी यादवबिहारभाजपाराजदसियासत
Previous Post

यूपी विधानसभा चुनाव में सपा की साइकिल को पंचर कर सकती है ओवैसी की पार्टी

Next Post

हमारी सरकार ने 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज किया माफ : सीएम योगी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

गांवों को वोट बैंक समझने वालों की राजनीति से गांव पीछे रह गए- सीएम योगी

02/10/2026
Main Slider

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
Main Slider

अखिलेश के विपक्षी एकता के आह्वान पर संजय निषाद-दानिश आजाद का पलटवार, बोले- सिर्फ बयानबाजी से कुछ हासिल नहीं होगा

02/10/2026
उत्तराखंड

राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों के सम्मान व कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

02/10/2026
Main Slider

गांधी और शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण, अर्पित किए श्रद्धासुमन

02/10/2026
Next Post
सीएम योगी cm yogi

हमारी सरकार ने 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज किया माफ : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Shot

अवैध तमंचे से गोली मारकर युवक ने समाप्त कर ली अपनी जीवन लीला

14/06/2021
ड्रैगन ने मिसाइलों से किया टेस्ट फायर Dragon fires test with missiles

दक्षिण चीन सागर के विवादित क्षेत्र में ड्रैगन ने मिसाइलों से किया टेस्ट फायर

27/08/2020
green hydrogen policy

योगी सरकार ने ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी को दी मंजूरी, यूपीनेडा होगी नोडल एजेंसी

05/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version