• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी विधानसभा चुनाव में सपा की साइकिल को पंचर कर सकती है ओवैसी की पार्टी

Desk by Desk
17/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
यूपी विधानसभा चुनाव UP assembly elections

यूपी विधानसभा चुनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी करीब 15 माह का समय बाकी है, लेकिन सियासी दल अभी से ही अपनी सत्ता की गोटियां फिट करना शुरू कर दिए हैं। यूपी के अलावा अन्य प्रदेशों के क्षेत्रीय दल यहां की राजनीति में अपने भविष्य की संभावनाओं पर सक्रिय हो गए हैं।

आम आदमी पार्टी के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएमआईएम) ने ताल ठोकने का मन बना लिया है। पार्टी के नेता असदुद्दीन ओवैसी बुधवार को राजधानी लखनऊ में थे। इस दौरान उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात की। दोनों के मिलने के बाद यूपी का सियासी पारा चढ़ गया है।

ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है उनके यहां चुनाव लड़ने से मुस्लिमों का बड़ा खेमा समाजवादी पार्टी से छिटक कर ओवैसी के पाले में जा सकता है। इससे सपा के लिए मुश्किलें खड़ी होंगी। राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो ओवैसी के यूपी में चुनाव लड़ने से सपा के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। क्योंकि यहां पर सपा को हर पार्टियों की अपेक्षा मुस्लिम मतदाताओं का करीब 50 से 60 प्रतिशत वोट मिलता रहा है। ऐसे में ओवैसी जातीय समीकरण के साथ मुस्लिम वोट बैंक में सेंधमारी कर सकते हैं।

गोवा जिला पंचायत चुनावों में कांग्रेस पार्टी की करारी हार, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

चाहे कांग्रेस हो या बसपा अब आम आदमी पार्टी भी मुस्लिम वोटों को लुभाने के लिए भाजपा पर हमला करते हैं। अगर मुस्लिम वोटों का बंटवारा हुआ तो सीधा नुकसान सपा को होगा। ऐसे में सपा को अपना मुस्लिम वोट बैंक बचाने के लिए रणनीति पर बदलाव करना होगा। भाजपा को बस थोड़ा बहुत राजभर वोटों का नुकसान हो सकता है, लेकिन ओवैसी की मौजूदगी से विपक्ष के वोटों में बिखराव से उसकी भरपाई हो जाएगी।

वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक राजीव श्रीवास्तव कहते हैं कि एआईएमआईएम ओवैसी की पार्टी सपा के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। क्योंकि वो सपा के वोट बैंक पर डायरेक्ट सेंधमारी कर सकती है। अगर ओवैसी की पार्टी विधानसभा चुनाव में जोर-शोर से उतरी तो धुव्रीकरण होगा जिसका लाभ भाजपा को होगा। उदाहरण बिहार का विधानसभा चुनाव और हैदराबाद नगर-निगम चुनाव है। यही नहीं, यूपी का इतिहास देखा जाए तो जब-जब सपा ने अपने को मुस्लिम वोटों का हितैषी बन चुनाव लड़ा है तब-तब भाजपा को फायदा मिला है।

चाहे 2017 का चुनाव हो, चाहे 1991 का चुनाव रहा हो। ऐसे में धुव्रीकरण होता है। उसमें हिन्दुओं के एकजुट होने की संभावना रहती है। जिसका भाजपा प्रचार करती रही है। इससे ओवैसी सपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। इसके लिए सपा को रणनीति बदलनी होगी। भाजपा को फायदा दिख रहा है। ओवैसी एक प्रखर वक्ता हैं। मुस्लिमों के लिए खुलकर बात रखतें है। जबसे भाजपा सत्ता में आयी है तब से सपा मुस्लिमों को लुभाने में पीछे रही है। बैकफुट में इसलिए भी है कि उनके बड़े नेता आजम खान जेल में हैं। ओवैसी की पार्टी से सपा को ज्यादा खतरा है।

उधर एमआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि विपक्षी दल सिर्फ हम पर भाजपा का ‘बी’ टीम होने का सिर्फ आरोप लगाते हैं। बिहार चुनाव में हमसे किसी ने संपर्क नहीं किया। हमें इग्नोर किया गया है। फिर रोना क्यों रो रहे हैं। अगर हम भाजपा की ‘बी’ टीम होते तो तेलांगाना में भाजपा की हुकुमत होती। इसे हम खारिज करते हैं।

पीएम मोदी देश को बताएं क्या कमल नाथ सरकार गिराने में उनका हाथ था: दिग्विजय सिंह

आप यहां से चुनाव लड़ रहे हैं वह किसकी टीम है। हम यहां पांच सालों से तैयारी कर रहे हैं। मुस्लिमों को लुभाने का काम यहां पर सपा बसपा ने किया है। हम संगठन तेजी से खड़ा कर रहे हैं। 25 प्रतिशत यूपी की विधानसभा चुनाव लड़ेगें। भाजपा को रोकने के लिए सभी को एक प्लेटफार्म में आना चाहिए। मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर सपा-बसपा अगर मुस्लिम प्रत्याशी नहीं देती है तो हम भाजपा को हरा देंगे। क्योंकि सपा, बसपा और सपा कांग्रेस एक होकर भी भाजपा को नहीं रोक सके हैं।

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने एआईएमआईएम के यूपी विधानसभा में चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि लोकतंत्र में सबका अधिकार चुनाव लड़ने का होता है। इससे नफा-नुकसान का कोई मतलब नहीं है। सपा बड़ी, विकल्प और मुख्यधारा की पार्टी इससे किसी भी पार्टी के चुनाव लड़ने का कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Tags: asaduddin owaisiMIMIMpoliticsSPUP Assembly ElectionsUttar Pradesh Assembly Electionsअसदुद्दीन ओवैसीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2020एमआईएमआईएमयूपी विधानसभा चुनावराजनीतिसपा
Previous Post

डॉ. कफील खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, रिहाई के खिलाफ यूपी सरकार की याचिका खारिज

Next Post

तेजस्वी यादव आकाश, पाताल जहां भी हों जानकारी साझा करें, क्योंकि कुनबा परेशान है

Desk

Desk

Related Posts

Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

कांवड़ मेला-2026: उत्तराखंड समेत सात राज्यों ने बनाई संयुक्त रणनीति

17/07/2026
Next Post
तेजस्वी यादव Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव आकाश, पाताल जहां भी हों जानकारी साझा करें, क्योंकि कुनबा परेशान है

यह भी पढ़ें

Arrested

हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

22/09/2022
EV वर्जन में लॉन्च हुई महिंद्रा की सबसे छोटी SUV, 50 मिनट में होगी चार्ज, रेंज भी धांसू

EV वर्जन में लॉन्च हुई इस कंपनी की सबसे छोटी SUV, 50 मिनट में होगी चार्ज

06/01/2026
Mosque

30 साल बाद पानी डूबी हुई थी मस्जिद, अचानक निकली बाहर, लोगों का लगा तांता

05/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version