• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेलंगाना: 35 रू/ किलों की दर से मिलेगी सिर्फ दो किलो प्याज, दिखाना होगा पहचान पत्र

Desk by Desk
25/10/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

व्यापार डेस्क.  केंद्र सरकार प्याज की कीमतों में तेजी से बढ़ते इजाफों को कम करने के लिए काफी प्रयास कर रही है. इस कदम में अब राज्य सरकारे भी पीछे नही हैं. आज शनिवार को तेलंगाना सरकार ने किसान बाजारों के जरिए 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचने का फैसला किया है. अनुमान है की दिवाली तक प्याज की कीमतें 100 रू प्रति किलों तक पहुंच जाएंगी. कई शहरों व् राज्य में अभी भी प्याज के दाम 75 रू से भी अधिक हैं.

प्याज का दो टन तक माल रख सकेंगे खुदरा व्यापारी

एक व्यक्ति को सिर्फ दो किलो प्याज

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक सरकार द्वारा संचालित 11 रायतु (किसान) बाजारों में आज से सस्ती दरों पर प्याज मिलने लगा है। राज्य की राजधानी में स्थित रायतु बाजारों में छोटे किसान सीधे उपभोक्ताओं को सब्जियां बेच सकते हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक एक व्यक्ति को सिर्फ दो किलो प्याज ही बेचा जाएगा और प्याज खरीदने के लिए ग्राहक के पास पहचान पत्र भी होना चाहिए।

राजस्थान से भी जल्द प्याज बाजार में आने की उम्मीद

प्याज की कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) बफर स्टॉक से राज्यों को प्याज भेजने की प्रक्रिया में और तेजी लाएगी। ताकि, बाजार में प्याज की उपलब्धता बढ़ाई जा सके। इसके साथ सरकार ने प्याज पर भंडारण क्षमता लागू करने के साथ विदेश से प्याज मंगाने के लिए आयात नियमों में कुछ ढील दी है।

नेफेड राज्यों को 21 रुपये किलो की दर के प्याज उपलब्ध करा रही है। इसमें ट्रांसपोर्ट और दूसरे खर्च जोड़कर राज्य अपने हिसाब से उस प्याज को बाजारों में बेच सकेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नेफेड सफल स्टोर पर 28 रुपये किलो प्याज उपलब्ध करा रही है। अन्य राज्य नेफेड की कीमत में दूसरे खर्च भी जोड़ लें तो ज्यादा से ज्यादा 30 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराई जा सकती है।

इसके साथ ही सरकार को उम्मीद है कि इस माह के अंत तक राजस्थान से प्याज आने की उम्मीद है। इसके बाद प्याज की कीमतों में कमी आने की उम्मीद है। इससे पहले सरकार ने जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खुदरा और थोक विक्रेताओं पर स्टॉक सीमा लागू कर दी है। थोक व्यापरियों को 25 टन तक प्याज और खुद व्यापारियों को दो टन प्याज स्टॉक की इजाजत होगी।

Tags: 24ghanteonline.comcheapest onionhindi newsHyderabadID for onionnews in hindiOnionTelanganaतेलंगानाप्याजप्याज के लिए आईडीसबसे सस्ता प्याजहैदराबाद
Previous Post

काबुल में आत्मघाती हमला, छात्रों समेत 18 लोगों की मौत, 48 घायल

Next Post

नवमी के मौके पर सीएम योगी ने नौ कन्याओं के पाखरे पैर, देखें तस्वीरें

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

आंगन मिलन में सीएम धामी का संदेश, हर बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित माहौल का संकल्प

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Deepotsav
Main Slider

योगी सरकार के नेतृत्व में भव्य होगा 10वां दीपोत्सव, 33 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

05/10/2026
Main Slider

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

05/10/2026
Next Post
सीएम योगी

नवमी के मौके पर सीएम योगी ने नौ कन्याओं के पाखरे पैर, देखें तस्वीरें

यह भी पढ़ें

dead body found

नहर में उतराता मिला युवती का अर्धनग्न शव, हत्या की आशंका

04/03/2021
Summer Holidays

बच्चों के गर्मी की छुट्टियों को बनाएं स्पेशल, ऐसे करें इसकी प्लानिंग

09/05/2024
petrol-diesel

पेट्रोल-डीजल लगातार दूसरे दिन हुआ महंगा, जानिए अपने शहर के रेट

06/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version