• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेलुगु लोगों ने भारत के सामर्थ्य को हमेशा बढ़ाया है: पीएम मोदी

Writer D by Writer D
08/07/2023
in राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को तेलंगाना में लगभग 6,100 करोड़ रुपये की कई महत्वपूर्ण अवसंरचना विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

इस दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि तेलंगाना को बने नौ वर्ष हुए हैं। भले ही तेलंगाना राज्य नया हो लेकिन यहां और यहां के लोगों का देश के इतिहास में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बना है। इसमें तेलंगाना के लोगों की बड़ी भूमिका है। तेलुगु लोगों ने भारत के सामर्थ्य को हमेशा बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि आज देश में संभावनाओं के बड़े अवसर उपलब्ध हैं। साथ ही देश के युवा ऊर्जा से भरे हुए हैं। ऐसे में देश का कोई कोना तेज विकास से पीछे नहीं रहना चाहिए। आज पूरे देश में हाई-वे, एक्सप्रेस-वे, इकोनामिक कॉरिडोर और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का जाल बिछ रहा है। ऐसे समय में जब भारत में निवेश बढ़ रहा है और भारत अपने सपनों को पूरा कर रहा है, तेलंगाना को विकास और प्रगति के बहुत अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के रोजगार के लिए उत्पादन क्षेत्र एक बड़ा माध्यम बन रहा है। हमने उत्पादन क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (PLI) योजना शुरू की है।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी उनमें लगभग 5,550 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जाने वाली 176 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना भी शामिल है। इन परियोजनाओं में नागपुर-विजयवाड़ा कॉरिडोर का 108 किलोमीटर लंबा मंचेरियल-वारंगल खंड में शामिल है। इस खंड से मंचेरियल और वारंगल के बीच की दूरी में लगभग 34 किलोमीटर की कमी आएगी, जिससे यात्रा अवधि कम हो जाएगी और एनएच-44 और एनएच-65 पर यातायात की आवाजाही और बेहतर होगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने एनएच-563 के 68 किलोमीटर लंबे करीमनगर-वारंगल खंड को मौजूदा दो लेन से चार लेन में उन्नत करने की आधारशिला भी रखी। इससे हैदराबाद-वारंगल औद्योगिक गलियारे, काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क और वारंगल स्थित एसईजेड के बीच परिवहन सुविधा में सुधार करने में मदद मिलेगी।

सीएम योगी ने खिलाड़ी कोटे में चयनित 227 आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री ने रेलवे विनिर्माण इकाई, काजीपेट की आधारशिला भी रखी। 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित की जाने वाली इस आधुनिक विनिर्माण इकाई से वैगन निर्माण क्षमता में वृद्धि होगी। यह संयंत्र नवीनतम प्रौद्योगिकी मानकों और सुविधाओं जैसे वैगनों की रोबोटिक पेंटिंग, अत्याधुनिक मशीनरी और सामग्री भंडारण और रखरखाव की आधुनिक सुविधा से सुसज्जित होगा। इससे स्थानीय रोजगार सृजन और आसपास के क्षेत्रों में सहायक इकाइयों के विकास में मदद मिलेगी।

Tags: National newspm moditelanagana news
Previous Post

सीएम योगी ने खिलाड़ी कोटे में चयनित 227 आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र

Next Post

ITR फाइल करने का ये है बेहद आसान तरीका, नहीं होगी CA की जरूरत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तराखंड

श्रीनगर चुंगी पर चाय की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद

28/10/2026
उत्तराखंड

विधानसभा सत्र के बाद जनता के बीच पहुंचे CM धामी

28/10/2026
Main Slider

ऋषिकेश में CM धामी का स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

28/10/2026
Main Slider

विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए : CM Dhami

28/10/2026
Next Post
ITR

ITR फाइल करने का ये है बेहद आसान तरीका, नहीं होगी CA की जरूरत

यह भी पढ़ें

Dreams

सपने में इन पक्षियों का दिखना होता है इस घटना का संकेत

13/08/2025
CUET UG Result Declared

CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करें स्कोरबोर्ड

04/03/2025

आनंद गिरि से 7 घंटे तक हुई पूछताछ, आश्रम में लगे CCTV फुटेज खंगालेगी CBI

30/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version