• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या: पूर्व पुजारी ने अवैध रूप से बेच दी मंदिर की जमीन, FIR दर्ज

Writer D by Writer D
07/03/2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

Temple land sold illegally for Rs 6 crore

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या के एक मंदिर के पूर्व पुजारी के खिलाफ मंदिर की जमीन (Temple Land) को अवैध रूप से राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को बेचने के आरोप में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राम मंदिर का प्रबंधन करता है। आरोप है कि मंदिर के पूर्व पुजारी रामाकांत पाठक ने 21,198.8 वर्ग फुट भूमि, जो आनंद भवन मंदिर की संपत्ति थी, उसे 21 सितंबर 2024 को 6 करोड़ रुपये में ट्रस्ट को बेच दिया। यह जमीन राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के समीप स्थित है।

फर्जी जानकारी देकर बेच दी जमीन (Temple Land) 

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, इस भूमि की बिक्री अवैध रूप से की गई थी और बिक्री दस्तावेजों में गलत जानकारी दी गई थी। आनंद भवन मंदिर समिति ने आरोप लगाया है कि मंदिर की जमीन को बेचने का अधिकार किसी व्यक्ति को नहीं है। यह समिति उप-निबंधक कार्यालय में पंजीकृत संस्था है, और इसके नियमों के अनुसार, मंदिर की संपत्ति को बेचना या किसी अन्य के नाम स्थानांतरित करना गैरकानूनी है।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आतंकी लजार मसीह

शिकायत में आगे बताया गया कि रामाकांत पाठक को पहले भी मंदिर से संबंधित संदिग्ध गतिविधियों के चलते 2016 में पुजारी पद से हटा दिया गया था। इसके बावजूद उन्होंने मंदिर की संपत्ति को अपने अधिकार में दिखाकर अवैध रूप से बेच दिया।

मंदिर समिति को जब इस अवैध सौदे की जानकारी मिली तो उन्होंने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद, समिति के सदस्य आनंद प्रकाश पाठक ने कोर्ट का रुख किया, जहां से पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश मिला।

Tags: ayodhya newscrime news
Previous Post

उत्तर प्रदेश का सामर्थ्य देख रही देश और दुनिया: योगी आदित्यनाथ

Next Post

‘शाहरुख’ को मिली जमानत, पुलिसकर्मी पर पिस्तौल तानने का था गंभीर आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
Shahrukh Pathan

'शाहरुख' को मिली जमानत, पुलिसकर्मी पर पिस्तौल तानने का था गंभीर आरोप

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

भाजपा विधायक को फोन पर मिली हत्या की धमकी, केस दर्ज

12/07/2021
protest

जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद से लखनऊ तक प्रोटेस्ट, सड़कों पर उतरे लोग

10/06/2022
Corona

कोरोना के नए वैरिएंट ने भारत में ली एंट्री, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

17/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version