• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या : 25 हजार श्रद्धालुओं के रुकने के लिए तैयार हो रही टेंट सिटी

Writer D by Writer D
25/01/2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Tent City

Tent City

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या । श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा बाद दर्शनार्थियों की आने वाली अपार संख्या के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान मूर्त रूप ले रहा है। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने भगवान श्रीरामलला मंदिर के दर्शन के लिए बहुत बड़ी संख्या में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को ठहराने और उनकी मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए ग्रीन फील्ड टाउनशिप क्षेत्र में उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा बनाए जा रहे टेंट सिटी (Tent City) का निरीक्षण किया।

इस टेंट सिटी (Tent City) में लगभग 25 हजार श्रद्धालु एक साथ ठहर सकते हैं। उन्होंने सभी डॉरमेट्री में स्थित बेड्स की नम्बरिंग करने, पर्याप्त मात्रा में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट की उपलब्धता के साथ ही सभी व्यवस्थायें समुचित रखने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने कहा कि डॉरमेट्री और परिसर में इलेक्ट्रिक और फायर सेफ़्टी के सभी मानकों का अनुसरण किया जाए तथा पर्याप्त वेंटिलेशन भी रहे।

उन्होंने पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही शौचालयों की निरंतर साफ सफाई करने और परिसर को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टेंट सिटी (Tent City) के मध्य बनी सड़कें ऊंची-नीची हैं जिसमें बरसात होने पर जल भराव होने की संभावना है, इसलिए इन गड्ढों को भरा जाय तथा सड़कों को रोलर चलाकर मोटरेबुल बनाया जाय।

मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि टेन्ट सिटी (Tent City) की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा इसे आकर्षक एवं साफ-सुथरा बनाया जाय।

नेचर एवं बर्ड फेस्टिवल का आयोजन कराएगी योगी सरकार

सम्पूर्ण टेन्ट सिटी (Tent City) परिसर में नियमित रूप से अच्छी साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय तथा आगन्तुकों के लिए अच्छे शौचालय एवं शुद्ध पेयजल के साथ ही समस्त आधारभूत सुविधाएं सुगमता से एवं अच्छी गुणवत्ता के साथ उपलब्ध करायी जाय।

Tags: ayodhya newstent cityup news
Previous Post

मोदी को चुनावी बिगुल फूंकने की जरूरत नहीं, मोदी विकास का बिगुल फूंकता है : प्रधानमंत्री

Next Post

सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी में गढ़े विकास के नए आयाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस साल भी नहीं बढ़ाएगी बिजली दरें

02/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनहित सर्वोपरि, सात वर्षों से बिजली दरें स्थिर रखकर सरकार ने निभाया भरोसा: एके शर्मा

02/07/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

हर विभाग में भ्रष्टाचार और वसूली- अखिलेश यादव का सरकार पर बड़ा हमला

02/07/2026
Transfer
Main Slider

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 DSP के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

02/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

उप्र में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार : केशव प्रसाद मौर्य

02/07/2026
Next Post
Varanasi

सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी में गढ़े विकास के नए आयाम

यह भी पढ़ें

hardik kunal pandey

हार्दिक और क्रुणाल पांड्या को मिला धोनी से स्पेशल गिफ्ट

24/10/2020
मोदी और शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे CM बोम्मई

मोदी और शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे CM बोम्मई, कर्नाटक मंत्री मण्डल विस्तार पर चर्चा की संभावना

30/07/2021
Valentine's Day

Beauty Tips: मेकअप नहीं इन आदतों को बदलने से चेहरा दिखेगा जवां

27/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version