• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरयू तट पर अब वाराणसी की तरह बसेगी टेंट सिटी, कनाडा के उधमियों ने दिया प्रस्ताव

Writer D by Writer D
15/01/2023
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Saryu

Saryu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। रामनगरी के सरयू तट (Saryu) पर अब वाराणसी की तरह टेंट सिटी (Tent City) बसाई जाएगी। शुक्रवार को कनाडा के उद्यमियों के एक दल ने अयोध्या आकर निवेश की संभावनाएं देखीं। उन्होंने अयोध्या के सरयू तट (Saryu) पर टेंट सिटी व तीर्थयात्री सुविधा केंद्र बनाने का प्रस्ताव दिया। लखनऊ में होने वाले इन्वेस्टर्स समिट में ये उद्यमी राज्य सरकार के साथ एमओयू करने की तैैयारी मे हैं। अयोध्या अब विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी बनने की ओर अग्रसर है। ऐसे में देश-विदेश के निवेशक भी अयोध्या में निवेश को लेकर उत्साहित हैं। उद्योगों की स्थापना को लेकर प्रदेश की नई औद्योगिक नीति के चलते भी निवेशकों का रुझान बढ़ा है।

लखनऊ में फरवरी में प्रदेश स्तरीय इनवेस्टर्स समिट में देश-विदेश के कई निवेशक सरकार के साथ एमओयू कर सकते हैं। इसी क्रम में इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने आई कनाडा के चिकित्सकों की दस सदस्यीय टीम शुक्रवार को अयोध्या भी पहुंची। टीम ने न सिर्फ रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई बल्कि अन्य कई मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। ये टीम अयोध्या में निवेश करने की इच्छुक है। इसी के तहत टीम ने रामनगरी के कई स्थलों का भ्रमण किया। डॉक्टरों के दल ने चौधरीचरण सिंह घाट स्थित हैलीपैड स्थल व रामकथा पार्क के समीप स्थित शिल्पग्राम की जमीन देखी।

रामायणकालीन पात्रों के नाम पर होंगे अयोध्या के छह प्रवेश द्वार

बताया गया कि अस्थायी हैलीपैड स्थल को निवेशकों ने टेंट सिटी बनाने के लिए पसंद किया है। सरयू तट पर टेंट सिटी बनने से पर्यटन को नई उड़ान मिलेगी। जबकि शिल्पग्राम की भूमि पर तीर्थयात्री सुविधा केंद्र बनाने की इच्छा जताई है। शिल्पग्राम का निर्माण मायावती सरकार में हुआ था, जो अभी तक बेमानी साबित हुआ है। बताया गया कि निवेशक लखनऊ में होने वाले इन्वेस्टर्स समिट में अपना प्रस्ताव देकर प्रदेश सरकार के साथ एमओयू कर सकते हैं।

अयोध्या में 11 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य

अयोध्या को इन्वेस्टर्स समिट में निवेश के लिए कुल 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य सौंपा गया है। अयोध्या से अब तक कुल 7200 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव आ गया है। अब तक शहर में 40 से अधिक कंपनियों ने निवेश के लिए अपनी सहमति भी दे दी है। उद्यमी अयोध्या में थीम पार्क, लाइट शो, रिसॉट होटल, धर्मशाला, होटल, बेकरी, मिनिरल वाटर, हॉस्पिटल, स्कूल, वेलनेस सेंटर, फिल्म-मीडिया आदि क्षेत्रों में निवेश के इच्छुक हैं।

समिट में एमओयू कर सकतीं कई कंपनियां

अयोध्या में करीब 11 हजार करोड़ के निवेश की तैयारी है। देश-विदेश के उद्यमी अयोध्या में निवेश को उत्सुक हैं। पिछले 6 महीने में बड़ी संख्या में देश-विदेश के उद्यमी/निवेशक अयोध्या आकर निवेश की संभावनाएं तलाश चुके हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को भी कनाडा के उद्यमी अयोध्या आकर टेंट सिटी व तीर्थयात्री सुविधा केंद्र बनाने की इच्छा जता गए हैं और उन्होंने इसके लिए जमीन भी देखी है। समिट में अयोध्या में निवेश को उत्सुक कई कंपनियों के एमओयू करने की संभावना है। – आरपी यादव, उपनिदेशक पर्यटन

Tags: ayodhya newsgis 2023global investors summit 2023tent cityup gis
Previous Post

रामायणकालीन पात्रों के नाम पर होंगे अयोध्या के छह प्रवेश द्वार

Next Post

मकर संक्रांति पर लगे मेला भारी, गोरख बाबा के महिमा बा न्यारी

Writer D

Writer D

Related Posts

The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

20/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, 16 जिलों में तीन महीनों में सभी प्रसव स्वास्थ्य संस्थानों में

20/07/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिना भेदभाव सभी जिलों में निर्धारित शेड्यूल से अधिक की जा रही विद्युत आपूर्ति

20/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आगामी पेराई सत्र से पहले एके शर्मा ने चीनी मिल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

20/07/2026
Next Post
The tradition of offering Khichdi to Mahayogi Guru Gorakhnath is from the Treta Yuga.

मकर संक्रांति पर लगे मेला भारी, गोरख बाबा के महिमा बा न्यारी

यह भी पढ़ें

corona

दुनिया पर मंडराया Wuhan-2 का खतरा, कोरोना की ‘सुनामी’ के बीच चीन ने हटाईं सारी पाबंदियां

27/12/2022
CM Yogi

जरूरतमंद को मिलेगा आवास, बिटिया की शादी में होगी मदद : सीएम योगी

10/11/2025
IPL 2020

आईपीएल के 13वें सीजन के लिए बीसीसीआई ने शेड्यूल किया जारी

07/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version