• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तालिबान का आतंक: यह रेलवे स्टेशन या बस अड्डा नहीं, ये है काबुल एयरपोर्ट

Writer D by Writer D
16/08/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
kabul airport

kabul airport

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अफगानिस्तान में तालिबान के संपूर्ण कब्जे के बाद से स्थिति भयावह बनी हुई है। देश छोड़ने के लिए काबुल एयरपोर्ट पर लोगों की बहुत बड़ी भीड़ जमा हो गई है। ऐसा लग रहा है कि यह एयरपोर्ट न होकर कोई रेलवे स्टेशन या बस अड्डा हो। भीड़ को काबू करने के लिए अमेरिकी सैनिकों को हवाई फायरिंग करनी पड़ रही है।

वहीं इन सबके बीच वहां उपस्थित एक स्थानीय कर्मचारी ने भयावह स्थिति की जानकारी दी है। कर्मचारी ने कहा कि बीते रविवार को हर दो मिनट पर फ्लाइट से बड़े लोग और अधिकारी भाग गए। कर्मचारी ने कहा कि आज दो तीन फ्लाइट ने उड़ान भरी जिसमें वीजा अधिकारी, एयरपोर्ट कर्मचारी भी देश छोड़कर चले गए। अभी स्थिति ऐसी है कि एयरपोर्ट पर वीजा चेक करने के लिए भी कोई नहीं बचा है। यहां डरावनी स्थिति बनी हुई है और काबुल छोड़ने के लिए लोगों में मरामारी मची है। कर्मचारी ने कहा कि आलम ये है कि लोग बिना सामान लिए देश छोड़कर भाग रहे हैं।

Afghanistan news LIVE updates: All Delhi-Kabul flights cancelled as chaos  ensues in Afghanistan after Taliban takeover - India Today

उधर तालिबान ने फरमान जारी करते हुए लोगों से कहा है कि वे 17 अगस्त के सुबह 8 बजे तक घरों में ही रहें। काबुल एयरपोर्ट से कमर्शल फ्लाइट्स भी बंद कर दी गई हैं, सिर्फ सैन्य विमानों को उड़ान की इजाजत है। इन सब के बावजूद  देश छोड़कर जाने के लिए लोग जल्दीबाजी में बैंकों से पैसा निकाल रहे हैं। कई लोग वीजा बनवाने के लिए अपने-अपने देशों के दूतावास के चक्कर काट रहे हैं।

काबुल-दिल्ली की सारी फ्लाइट्स रद्द, अफगानिस्तान में फंसे भारतीय

इन सब के बीच अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस जैसे बड़े देश भी परेशान नजर आ रहे हैं और अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए स्पेशल फ्लाइट चला रहे हैं। भारत ने भी काबुल से रविवार को एयर इंडिया की फ्लाइट के जरिए अपने तमाम नागरिकों को बाहर निकाला।

Chaos at Kabul airport as Taliban besiege Afghan capital - CNN Video

यूनाइटेड एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि अफगानिस्तान के आसपास उड़ानें फिर से शुरू होंगी और स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए एफएए और आईएटीए के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगी। वहीं  एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने सीएनएन को बताया कि एयरलाइंस स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है और स्थिति के अनुसार काबुल के लिए भारत से निर्धारित उड़ानें संचालित करने की कोशिश कर रही है।

रविवार को तालिबान ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर भी कब्जा कर लिया। तालिबानियों ने राष्ट्रपति भवन से बयान देते हुए कहा कि हमने सोचा नहीं था कि इतनी आसानी से और इतनी जल्दी जीत मिलेगी। तालिबान ने कहा कि अगले कुछ दिनों में सभी चीजें सामान्य हो जाएंगी।

Tags: # world newsinternational Newskabul airport
Previous Post

काबुल-दिल्ली की सारी फ्लाइट्स रद्द, अफगानिस्तान में फंसे भारतीय

Next Post

आज से गुलजार हुए स्कूल, 23 अगस्त से छठी से आठवीं तक के खुलेंगे स्कूल

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
school

आज से गुलजार हुए स्कूल, 23 अगस्त से छठी से आठवीं तक के खुलेंगे स्कूल

यह भी पढ़ें

ramayan vatika

रामायण वाटिका में औषधीय पौधे रोपित कर मंत्रियों ने किया शुभारंभ

04/07/2021
willys-model-cj-3b-jeep

आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर साझा की पुराने दिनो की याद

06/03/2022
dead body

अज्ञात युवती का मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

04/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version