• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या का लिया बदला, आतंकी लतीफ़ को सेना ने किया ढेर

Writer D by Writer D
10/08/2022
in क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Rahul Bhatt

Kashmiri Pandit Rahul Bhatt

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बडगाम। जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित राहुल भट (Rahul Bhatt) की हत्या करने वाले आतंकी को सेना ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। सेना ने मुठभेड़ में कुल तीन आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है। ये तीनों ही लश्कर ए तैयबा के आतंकी थे।

अब सेना की ये कार्रवाई इसलिए मायने रखती है क्योंकि इसमें आतंकी लतीफ राथर को भी मौत के घाट उतार दिया गया है। लंबे समय से सुरक्षाबल उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे, उसने घाटी में कई हत्याओं को अंजाम दिया था, राहुल भट (Rahul Bhatt)  की हत्या भी उसी ने की थी। लेकिन बुधवार को सेना को पुख्ता इनपुट मिला कि लतीफ और उसके साथी बडगाम में हैं, ऐसे में तय रणनीति के तहत एक्शन लिया गया और मुठभेड़ में तीनों आतंकी ढेर कर दिए गए।

मारे गए तीनों आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। अभी के लिए पूरे इलाके को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। राहुल भट की बात करें तो इसी साल मई महीने में आतंकी ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया था। राहुल (Rahul Bhatt)  राजस्व विभाग में काम किया करते थे, लेकिन आतंकियों ने 12 मई को उन्हें गोलियों से भून दिया।

सूचना प्रसारण मंत्रालय और आईटीबीपी ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

उस हत्या के बाद से ही घाटी में माहौल काफी तनावपूर्ण बन गया था। लंबे समय बाद कश्मीर से पंडितों का पलायन देखने को मिला था। ज्यादातर कश्मीरी पंडित जम्मू की ओर अग्रसर हो गए थे। सड़कों पर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिले। तब राहुल भट के लिए तो न्याय मांगा ही गया था, मोदी सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए गए थे। आरोप लगाया गया कि कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं दी गई।

वैसे जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ महीनों से लगातार आतंकियों द्वारा टारगेट किलिंग की जा रही है। कश्मीरी पंडितों के अलावा बाहरी मजूदर, सरपंचों को निशाना बनाया जा रहा है। पूरा प्रयास हो रहा है कि घाटी में माहौल को खराब किया जाए। लेकिन सेना भी ऑपरेशन ऑलआउट के जरिए इन आतंकियों को मंसूबों को लगातार विफल कर रही है।

Tags: badgam newsRahul Bhattterrorist lateef rathar
Previous Post

सूचना प्रसारण मंत्रालय और आईटीबीपी ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने सीता माता महायज्ञ सितूण में किया प्रतिभाग

Writer D

Writer D

Related Posts

छत्तीसगढ़

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : CM साय

25/09/2026
Main Slider

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
लेखिका:- श्रीमती आशा मिश्रा
उत्तराखंड

स्मृतियों के कोलॉज में पापा के दीना मामा

25/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
Next Post
Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने सीता माता महायज्ञ सितूण में किया प्रतिभाग

यह भी पढ़ें

Firing

पत्रकार के पेट्रोलपंप पर चली कई राउंड फायरिंग, मुकदमा दर्ज

12/11/2021
The wedding dress of the daughter of Khamenei's close associate caused a commotion

खामेनेई के करीबी की बेटी की शादी वायरल, वेडिंग ड्रेस पर मचा हंगामा

22/10/2025

इंडियन आइडल 12 में जावेद अख्तर ने बताई गाने के पीछे की कहानी

27/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version