• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टेस्ट दिग्गज खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा बोले WTC मेरे लिए वर्ल्ड कप से कम नहीं

Desk by Desk
16/06/2021
in Main Slider, खेल
0
Test legend Cheteshwar Pujara said WTC is no less than World Cup for me

Test legend Cheteshwar Pujara said WTC is no less than World Cup for me

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेतेश्वर पुजारा का मानना ​​है कि अगर भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले खिताब को जीत जाता है, तो यह सबसे लंबे फॉर्मेट की लोकप्रियता के लिए उसी तरह का काम करेगा, जैसा कि 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप में जीत ने सबसे छोटे फॉर्मेट की लोकप्रियता को बढ़ाया था। पारंपरिक फॉर्मेट के शानदार खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले पुजारा को यह स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलना उनके लिए एक बड़ी बात है। वह हालांकि इस टेस्ट को भी किसी अन्य मैच की तरह लेने की कोशिश करेंगे। पुजारा से जब ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में मंगलवार को महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई में 2007 में दक्षिण अफ्रीका में टी-20 विश्व कप के पहले विजेता बनने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हां, निश्चित रूप से, मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट को जीवित रहने की जरूरत है और यह डब्ल्यूटीसी फाइनल निश्चित रूप से इसमें मदद करेगा।’

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम हुई घोषित

इस खिलाड़ी ने कहा, ‘अगर हम जीत जाते हैं तो भारत में और युवा खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहेंगे। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में भी, टेस्ट क्रिकेट को जीवित रहने की जरूरत है और ऐसा करने के लिए डब्ल्यूटीसी एक बहुत अच्छा तरीका है।’ पुजारा ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से यह दो साल की कड़ी मेहनत का नतीजा है और टीम अंतिम जीत के बेहत ही करीब है। उन्होंने कहा, ‘व्यक्तिगत रूप से, यह बहुत मायने रखता है क्योंकि मैं सिर्फ एक फॉर्मेट (टेस्ट) खेलता हूं। यह पहली बार है जब हम यह डब्ल्यूटीसी फाइनल खेल रहे हैं। एक टीम के रूप में, हमने इस अवधि में कड़ी मेहनत की है। आपको घरेलू सीरीज या विदेशी सरजमीं पर कई सीरीज जीतनी होती है। खेल में टॉप पर रहने के लिए, इसके लिए बहुत मेहनत की आवश्यकता होती है। यह किसी अन्य फॉर्मेट में वर्ल्ड कप फाइनल की तरह है।’

 

Tags: 24ghante online.comcheteshwar pujarahindi newsIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsTest legendTest legend Cheteshwar PujaraWorld CupWTC
Previous Post

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम हुई घोषित

Next Post

श्रीलंका दौरा करने के लिए भारतीय टीम हुई क्वारंटाइन, 28 तक रहेगी क्वारंटाइन

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
Next Post
Indian team quarantined to tour Sri Lanka, will be quarantined till 28

श्रीलंका दौरा करने के लिए भारतीय टीम हुई क्वारंटाइन, 28 तक रहेगी क्वारंटाइन

यह भी पढ़ें

corona virus found in water

लखनऊ के पानी में मिला कोरोना वायरस, नदियों में शव मिलने के बाद शुरू हुई जांच

25/05/2021
इंवेस्टमेंट

जानें इंवेस्टमेंट से पहले निवेश करते समय और किन बातों का रखना होता है ध्यान

19/07/2020
Masik Durgashtami

कब मनाई जाएगी मासिक दुर्गाष्टमी, पूजा के दौरान जरूर करें इस स्त्रोत का पाठ

15/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version