• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत की आन-बान-शान की रक्षा करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद : योगी

Writer D by Writer D
15/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कनाडा की रेजिना यूनिवर्सिटी से भारत वापस लायी गयी देवी अन्नपूर्णा की मूर्ति को श्री काशी विश्वनाथ दरबार में प्राण प्रतिष्ठा के बाद विधिवत प्रतिस्थापित कर दिया। इस मौके पर सिगरा स्थित रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि 108 वर्ष बाद देवी अन्नपूर्णा की मूर्ति पुनः अपने काशी धाम में आकर विराजमान हो गई है, पूरे काशी में उत्सव सा माहौल है।

योगी ने कहा कि माता अन्नपूर्णा की दुर्लभ प्रतिमा का काशी में अपने धाम में वापस आकर पुनरस्थापित होने का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने इसके लिए काशीवासियों सहित प्रदेशवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की विरासत का संरक्षण कैसे हो प्रधानमंत्री ने करके दिखाया है। योग भारत का विरासत है, इसे वैश्विक मंच पर स्थापित करने एवं 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने में प्रधानमंत्री का बड़ा योगदान है। योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री की प्रशंसा कर कहा कि कुम्भ वैश्विक मंच पर भारत की संस्कृति विरासत का प्रतीक बने, यह भी प्रधानमंत्री के प्रयास से संभव हुआ है। राम जन्म भूमि के लिए 500 वर्षों से लड़ाई चल रहा था, कितने ही लोग इसके लिए शहीद हुए। परिणाम के किसी आशा का दूर-दूर तक संभावना नहीं रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में इसका भी परिणाम निकला और उनके कर कमलों से मंदिर निर्माण भी शुरू हो गया है।

‘द सेंटरम’ का बृजेश पाठक ने किया शुभारंभ, होटल की खूबसूरती देखकर हुए मंत्रमुग्ध

उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम की स्थिति पूर्व में कैसा रहा यह सर्वविदित है। वर्ष 1916 में महात्मा गांधी की श्री काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र के लिए किए गए टिप्पणी का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी के नाम पर सत्ता प्राप्त करने वालों के ऊपर इसका कोई असर नहीं हुआ। लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से विश्वनाथ धाम दिव्य धाम बन रहा है। इतना ही नहीं गंगा की भी किसी ने कोई चिंता नहीं की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अविरल गंगा निर्मल गंगा की भी चिंता की और आज गंगा नदी अविरल गंगा और निर्मल गंगा के रूप में प्रवाहित हो रही है। उन्होंने बताया कि अभी गत दिनों विदेश यात्रा मे गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत से विदेश ले जाए गए 156 मूर्तियां को वापस लेकर आए हैं।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि पहले भारत की मूर्ति तस्करी से विदेश चली जाती थी और भारत की आस्था आहत होती थी। आज वह समय है कि भारत के आस्था की प्रतीक मूर्तियां भारत वापस आ रही है, हमारी विरासत वापस आ रही है। इसके लिए उन्होंने भारतवासियों की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “सबका साथ-सबका विकास- सबका विश्वास और सबके प्रयास” से विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक तबके को बिना भेदभाव के भारत की सुविधा पर पूरा अधिकार है और सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को दिया जा रहा है। भारत की आन-बान-शान की रक्षा करने व कोरोना के बेहतरीन प्रबंधन के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया तथा कहा कि विरासत को बचाने का प्रयास होना चाहिए।

PM मोदी ने किया बिरसा मुंडा म्यूजियम का उद्घाटन, बोले- वे आज भी हमारी आस्था में उपस्थित हैं

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश के धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहां कि 108 वर्ष पूर्व काशी से चोरी गई मां अन्नपूर्णा की दुर्लभ मूर्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणा एवं प्रयास से काशी आकर पुनः काशी विश्वनाथ धाम में विराजमान हुई है। उन्होंने बताया कि माता अन्नपूर्णा की मूर्ति के शोभायात्रा के दौरान सड़कों पर श्रद्धा के जनसैलाब उमड़ आया था। जिन-जिन मार्गों से प्रतिमा का शोभायात्रा गुजर रहा था, मौजूद जनसैलाब में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे थे।

स्वामी जितेंद्रानंद महाराज, सतुआ बाबा संतोष दास, अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपुरी के अलावा उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री अनिल राजभर, स्टांप एवं पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर मृदुला जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, विधायक सुशील सिंह आदि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Tags: cm yogi in varanasiCM Yogi Newsup newsvaranasi newsYogi News
Previous Post

मर्जी के बिना कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी चैट, WhatsApp लाया है धांसू ट्रिक

Next Post

भाजपा ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले-नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में जीसीसी समिट, CM योगी करेंगे उद्घाटन

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

मिशन कर्मयोगी में उत्तर प्रदेश देश में अव्वल, गृह विभाग ने अकेले पूरे किए एक करोड़ से अधिक कोर्स

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार देगी अतिरिक्त साड़ी, 19 करोड़ से अधिक रुपये शीघ्र होंगे जारी

23/10/2026
Next Post
akhilesh yadav

भाजपा ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Pitru Paksha

बेहद खास होता है पितृ पक्ष की एकादशी का श्राद्ध, जानिए इसका महत्व

08/10/2023
bihar board

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2021 की अच्छी तैयारी के लिए बनाया गया प्लान

31/10/2020
Rakhi Sawant

राखी सावंत बनाना चाहती है मां, बोलीं- शादी से पहले भी…

29/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version