• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश को योजनाओं की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री का अभार : स्वतंत्रदेव

Writer D by Writer D
05/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश को विभिन्न सौगातें देने के लिए प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार जताया।

सिंह ने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश की कभी देश के पिछड़े राज्यों में गिनती हुआ करती थी आज वह उत्तर प्रदेश देश का नंबर-1 प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी ने चार हजार 737 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया है। इससे नए भारत में सशक्त उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को उड़ान को नये पंख लगेंगे। इन परियोजनाओं के लागू होने से न केवल उत्तर प्रदेश के विकास को गति मिलेगी बल्कि नये आयाम भी खुलेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों को आज उनके अपने घर की चाबी दी गई है, वह चाबी सिर्फ आवास की ही नहीं उसके अध्यासीयों के विकास सुरक्षा व आत्मसम्मान की भी कुंजी भी है।

उन्होंने कहा कि इन आवासों के साथ महिला स्वाभिमान का भी भाव जुड़ा हुआ है। आज जिन आवासों की चाबी सौंपी गई है, उसमें 80 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि झुग्गी-झोपड़ी में बसर करने को मजबूर लोगों को पक्के मकान देकर प्रधानमंत्री ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार गांव-गरीब, महिला, दलित, पिछड़े, शोषित एवं वंचित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

किसानों की हत्या और नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या : डॉ तज़ीन फातिमा

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि जिन लाभार्थियों को आज आवास दिये गये हैं, उन्हें सिर्फ पक्की छत ही नहीं केंद्र व प्रदेश सरकार की कई अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिला है। प्रदेश में बड़ी संख्या में लोगों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण दिया गया है। इससे उन्हें अपने छोटे-छोटे व्यापार को आगे बढ़ाने में मदद मिली, महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सात लाख स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिलना दर्शाता है कि भाजपा के लिए हर वर्ग का कल्याण शीर्ष प्राथमिकता है। सिंह ने कहा कि विकास परियोजनाओं के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाकर उत्तर प्रदेश को पूर्णतः प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।

Tags: Lucknow NewsSwatantradev
Previous Post

किसानों की हत्या और नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या : डॉ तज़ीन फातिमा

Next Post

बुजुर्ग दंपती का बैग काटकर बैंक के अंदर से उड़ाए 80 हजार रुपए

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
SBI

बुजुर्ग दंपती का बैग काटकर बैंक के अंदर से उड़ाए 80 हजार रुपए

यह भी पढ़ें

Goonda Act

2282 अपराधियों पर लगाया गया गुण्डा एक्ट

17/12/2023
maa durga

दुर्गा मां के इन मंदिरों में लगता हैं भक्तों का जमावाड़ा

26/03/2023

रूखे और बेजान हाथों के लिए काम का है पैराफिन वैक्स, ऐसे करें यूज़

19/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version