• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नशेड़ी ने कुल्हाड़ी से काट कर की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

Writer D by Writer D
28/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, क्राइम
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर के हाटा कोतवाली के गांव पड़री टोला मैनपुरवा में मंगलवार की देर रात युवक ने कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह पत्नी की लाश के बाद पूरी रात बैठा रहा। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी र पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद हुई।

गांव पड़री टोला मैनपुरवा में रहने वाले राम सिंह की शादी रीता (36) से बीस वर्ष पहले हुई थी। उनके चार बच्चे रोशनी (16), मोशनी (14), कृष्णा (09) और आदित्य (06 वर्ष) हैं। परिजनों का कहना है कि राम सिंह नशे का आदि था, जिसको लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता रहता था।

घटना की रात भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा और दोबारा पत्नी से कहासुनी हो गई। बच्चे बाबा माधव सिंह (80) अपने कमरे मेें सोने चले गए। राम सिंह ने बच्चों वाले कमरे में ताला बंद कर दिया और खुद पत्नी के कमरे में सोने चला गया। रात लगभग दो बजे उसने कमरे में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी के गले पर प्रहार कर दिया। चीखने की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग पहुंचे, इससे रीता की मौत हो चुकी थी।

प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह पुलिस टीम के पास पहुंचे तो हत्यारा युवक पत्नी के शव के पास हाथ में कुल्हाड़ी लिए हुए बैठा हुआ था। पुलिस ने बच्चों के कमरे का ताला खुलवाया तो बुजुर्ग पिता ने बताया कि बेटा गांजा, शराब व अन्य नशीली चीजों का आदि था जिसको लेकर घर में आये दिन मारपीट होती रहती थी।

आरोपित ने बताया है कि पत्नी उसकी बात नहीं मानती थी, इसलिए मैंने कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या की है। मुझे कोई पछतावा नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर आरोपित को आला-ए-कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Tags: crime newskushinagar newsmurderup news
Previous Post

इंजीनियर अपहरण कांड में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Next Post

छात्र ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post
Suicide

छात्र ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

यह भी पढ़ें

Jyotirlingas

शिवलिंग के होते है तीन हिस्से, जानिए कौन-सा हिस्सा किसका प्रतीक होता है

31/07/2021

राहुल बने सबसे तेज 6000 T20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, कोहली का तोड़ा रिकॉर्ड

20/04/2022
Four arrested in cashier murder case

मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार

20/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version