• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की सबसे बड़ी ताकत संवाद है : सीएम योगी

Writer D by Writer D
18/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज यहां न्यूज एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार (Hindusthan Samachar) के ‘अमृत पर्व प्रवेश समारम्भ-2022’ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिन्दुस्थान समाचार ने अपने स्थापना काल से ही सत्य को अपने संवादों से जोड़ते हुए जनसेवा की है और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को मजबूत बनाने का कार्य किया है। हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी ने 74 वर्षों से भारतीय भाषा एवं परम्परा का सम्मान करते हुए सत्य, संवाद और सेवा को अपने कर्मों का ध्येय वाक्य बनाकर समाचार की गुणवत्ता स्थापित की है। उन्होंने बहुभाषी हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी को 75वें वर्ष में प्रवेश की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमृतकाल को भारतीयता के काल से जोड़ते हुए लोगों को सुरुचिपूर्ण, सत्य, त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त समाचार उपलब्ध कराते रहें।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि व्यक्ति हो या समाज, संस्था हो या समूह 75 वर्ष का कार्यकाल किसी के भी वन के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण होता है। आश्रम व्यवस्था के अनुसार पहले आश्रम में व्यक्ति दूसरों पर आश्रित रहकर अपना आधार निर्मित करता है। दूसरे आश्रम में व्यक्ति आत्मनिर्भर बनता है तथा तीसरे आश्रम में दूसरों की मदद के कार्य करता है और चौथे आश्रम में व्यक्ति समाज के प्रति सम्पूर्ण समर्पण के भाव के साथ आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में भारतीय विचार दृष्टि के प्रसिद्ध चिन्तक स्व0 दादा साहब आप्टे ने हिन्दुस्थान समाचार संवाद समिति की स्थापना की थी। स्वतंत्र भारत में भारतीयता की दृष्टि को प्रखर करने का कार्य हिन्दुस्थान समाचार समूह ने किया। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र और पत्रकारिता की शक्ति को कम करने का प्रयास किया गया, लेकिन हिन्दुस्थान समाचार समूह लगातार अपने ध्येय वाक्य का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ता रहा है।

इमरजेंसी के समय में लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास हुआ : सीएम योगी

मुख्यमंत्री  ने कहा कि वर्तमान में हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी 15 भारतीय भाषाओं और 950 समाचार पत्र-पत्रिकाओं एवं न्यूज चैनल के माध्यम से खबरों का संकलन, सम्पादन और सम्प्रेषण का कार्य कर रही है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की सबसे बड़ी ताकत संवाद है और इस संवाद के साथ सत्य और देश सेवा का व्रत भी जुड़ा है। संवाद, सत्य और देशसेवा में समन्वय स्थापित करते हुए हमें अनवरत कार्य करने होंगे। उन्होंने हिन्दुस्थान समाचार समूह की पत्रिकाओं नवोत्थान एवं युगवार्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके आलेख सत्य एवं मानव व्यवहार से जुड़े होते हैं। हिन्दुस्थान समाचार समूह ने समाचारों की सत्यता एवं गुणवत्ता से लोगों के हृदय में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि वर्तमान में पत्रकारिता के समक्ष नई चुनौतियां हैं। प्रिण्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया के अपने-अपने महत्व हैं। समाज में विभिन्न आयुवर्ग के लोगों की अपनी-अपनी रुचि और आवश्यकताएं हैं, जिन्हें मीडिया द्वारा अपनी जिम्मेदारियों के साथ पूर्ण किया जा रहा है। आजादी के अमृतकाल को मीडिया जगत द्वारा दुनिया के समक्ष भारतीयता का काल बनाना होगा।

कालानमक चावल को ब्रांड बनाने के लिए पीएम मोदी करेंगे डीएम दीपक मीणा को सम्मानित

मुख्यमंत्री  ने कहा कि दुनिया एक तरफ सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना से जूझ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ रूस और यूक्रेन के युद्ध से दुनिया प्रभावित है। इन दोनों ही वैश्विक संकटों में दुनिया भारत के शान्तिपूर्ण सहअस्तित्व के भाव और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की ओर आशान्वित है। इस आपदाकाल में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष प्रधानमंत्री  से संवाद स्थापित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री  के कौशल एवं प्रबन्धन को दुनिया सराह रही है, क्योंकि कोरोना महामारी के दौरान भारत का कोरोना प्रबन्धन एवं नियंत्रण दुनिया के विकसित और मजबूत स्वास्थ्य आधारभूत अवसंरचना वाले देशों की तुलना में बेहतर रहा है।

वर्तमान में दुनिया का दृष्टिकोण यह है कि भारत की पहल का असर पड़ेगा। विश्व भारत के कौशल एवं प्रबन्धन का लोहा मान रहा है। इसी कारण कि भारत आज जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है, उसी दिशा में देश के समाचार पत्र एवं पत्रिकाएं और हिन्दुस्थान समाचार समूह भी आगे बढ़ रहे हैं और समाचार जगत में भारतीय भाषाओं को महत्व प्राप्त हो रहा है। इससे पूर्व उन्होंने हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी की पत्रिका युगवार्ता एवं मासिक पत्रिका नवोत्थान के विश्ेाष अंकों का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य  भैया  जोशी ने कहा कि हिन्दुस्थान समाचार समूह ने अपने संकल्पों और उद्देश्यों को पूरा करते हुए 74 वर्षों की साधना पूर्ण की है। इस समाचार समूह ने नित संवर्द्धन, अनवरतता एवं गतिशीलता के साथ अपनी श्रृंखला को निरन्तर मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  के श्रेष्ठ नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश कई प्रश्नों के उत्तर ढूंढ़ने वाला प्रदेश है। प्रश्नों का समाधान करने के लिए प्रखरता, निष्ठा, लगन और मन का संकल्प आवश्यक है। हिन्दुस्थान समाचार समूह पत्रकारिता का भान रखते हुए लगातार लोक प्रबोधन एवं स्वस्थ लोकतंत्र के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख  सुनील आम्बेकर, सह क्षेत्र संघचालक पूर्वी उत्तर प्रदेश  राम कुमार वर्मा, हिन्दुस्थान समाचार समूह के कार्यकारी अध्यक्ष  अरविन्द मार्डीकर और समूह सम्पादक  रामबहादुर राय एवं हिन्दुस्थान समाचार समूह के विभिन्न पदाधिकारी और लखनऊ की महापौर मती संयुक्ता भाटिया, अपर मुख्य सचिव गृह  अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एम0एस0एम0ई0  नवनीत सहगल सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsyogi 2.0Yogi News
Previous Post

कालानमक चावल को ब्रांड बनाने के लिए पीएम मोदी करेंगे डीएम दीपक मीणा को सम्मानित

Next Post

राज्यपाल की उपस्थिति में राजभवन में की जाएगी प्रज्ञेश्वर ‘शिवलिंग’ की प्राणप्रतिष्ठा

Writer D

Writer D

Related Posts

Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post

राज्यपाल की उपस्थिति में राजभवन में की जाएगी प्रज्ञेश्वर 'शिवलिंग' की प्राणप्रतिष्ठा

यह भी पढ़ें

बीजेपी विधायक पर लगा दुष्कर्म का आरोप

बीजेपी विधायक पर लगा दुष्कर्म का आरोप, महिला बोली- वो मेरी बेटी का है पिता

15/08/2020
Shot

बदमाशों ने युवक को मारी गोली

03/01/2023
सुप्रीम कोर्ट Supreme Court

नए कृषि क़ानूनों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, CJI ने कहा- आप साक्षात भगवान है

12/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version