• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गन्ना किसान की दुर्दशा पर भाजपा सरकार का कोई ध्यान नहीं : अखिलेश

Writer D by Writer D
31/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि किसान आंदोलन खत्म करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार अन्नदाताओं को चिन्हित करने के नाम पर उनका मनोबल तोड़ने की साजिश रची है जो सरासर अलोकतांत्रिक है।

श्री यादव ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि किसानों को चिह्नित करने के नाम पर पुलिस के जरिए किसानों के मनोबल को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। इसमें प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए हैं। यह अलोकतांत्रिक आचरण है लेकिन इस भाजपा सरकार को लोकलाज भी नहीं रह गई है। किसानों और जनता की आवाज को कुचलने की उसकी आदत के खिलाफ व्यापक जनाक्रोश उबल रहा है। सरकार इसकी आंच से नहीं बच सकेगी। दरअसल, भाजपा सरकार अपनी हठधर्मिता के चलते किसानों, श्रमिकों, समेत जनता के सभी वर्गों में अलोकप्रिय होती जा रही है।

उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने संवाद और सहिष्णुता से दूरी बना ली है। नतीजतन लोकतंत्र की मर्यादाएं टूट रही हैं और संविधान के अंतर्गत केन्द्र राज्य सम्बंधों में भी तनाव बढ़ने लगा है। प्रधानमंत्री लाभ देने वाली सरकारी संस्थाएं बेच रहे हैं जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री समाजवादी सरकार के कामों पर जबरन अपने नाम के पत्थर लगवा रहे हैं। वहीं इनके मंत्री पीएम-सीएम की फोटो लगाकर फर्जी मोबाइल बिक्री का उद्घाटन कर रहे हैं। देश नहीं बिकने देने का नारा लगाने वाले लोकतंत्र की मंडी लगाकर बैठ गए हैं।

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अशोक दीक्षित गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में किसानों का हाल बेहाल है। झूठे दावों से भ्रम फैलाते हुए किसानों का ध्यान भटकाने में भाजपा सरकार व्यस्त है। पेराई सत्र शुरू होने के बावजूद गन्ने की कीमत में वृद्धि नहीं हुई। नए सत्र में मिल मालिक पुरानी दरों पर ही भुगतान कर रहे हैं। पिछला बकाया ही अभी चुकता नहीं हुआ है। गन्ना किसान को जब समय से बकाया ही नहीं मिल रहा है तो उस पर ब्याज की अदायगी कौन करेगा। गन्ना किसान की दुर्दशा पर भाजपा सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

उन्होने कहा कि वैसे भी भाजपा सरकारों ने पूंजीघरानों के फायदे की खातिर अन्नदाता के हितों की बलि दे दी है। सत्ता ने उन पर अत्याचार की सभी हदें पार कर दी है। किसान को न तो फसल की लागत की ड्योढ़ी कीमत मिली है नहीं उसकी आय दुगनी करने की कोई योजना सामने आई है। अपनी मांगों को लेकर आंदोलनकारी किसानों के बीच कई किसान अपनी जान गंवा बैठे हैं कुछ ने तो आत्मदाह तक कर लिया। लेकिन भाजपा प्रवक्ता किसान आंदोलन में शहीद किसानों की मौत को नकार रहे हैं, यह बयान और सरकारी रवैया अपमान जनक और घोर निंदनीय है।

अंतरिक्ष में एक साथ आगे बढ़ेंगे भारत और भूटान, जल्द ही करार पर करेंगे हस्ताक्षर

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के संघर्ष में उनके साथ है। ‘समाजवादी किसान यात्रा‘ की असीम सफलता के बाद ‘समाजवादी किसान घेरा‘ कार्यक्रम को किसानों के बीच भारी स्वीकारिता बढ़ी है। किसान इस कार्यक्रम में घेरा बनाकर चौपाल के बीच अपनी बात कह रहे हैं और समाजवादी नेताओं की बातों को समर्थन दे रहे हैं। गांव-गांव अलाव पर चौपालें लग रही है। हजार से ऊपर गांवों तक इस कार्यक्रम का आयोजन हो चुका है। किसानों के रोष को देखते हुए विश्वास होता है कि अब भाजपा के दिन गिने चुने रह गए हैं।

Tags: akhilesh yadavKisan andolanup news
Previous Post

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें आज के रेट

Next Post

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में भीड़ ने हिन्दू मंदिर को किया धवस्त, CM ने दिये गिरफ्तारी के आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
Crowd demolishes Hindu temple

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में भीड़ ने हिन्दू मंदिर को किया धवस्त, CM ने दिये गिरफ्तारी के आदेश

यह भी पढ़ें

Navjot Singh Sidhu

कैंसर मामले में मुश्किलों में घिरे सिद्धू, मिला 850 करोड़ का नोटिस

29/11/2024
Former Union Minister Ajit Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह का निधन, कोरोना से संक्रमित थे

06/05/2021
amit shah

शाह ने प्रवासी परिवार के घर किया दोपहर का भोजन, ममता बनर्जी ने कह दी ये बात

18/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version