• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बंशी घाट पहुंचा कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर, वैदिक मंत्रों के साथ शुरू हुई अंतिम संस्कार की प्रक्रिया

Writer D by Writer D
23/08/2021
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का अब से कुछ देर में बुलंदशहर जिले के नरौरा स्थित बंशी घाट पर अंतिम संस्कार होगा। उनका पार्थिव देह अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से अतरौली होते हुए नरौरा पहुंच चुका है।

घाट पर पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा है। घाट को चारों तरफ से बंद कर दिया गया है। घाट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं।

अतरौली स्थित PWD गेस्ट हाउस में गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, प्रहलाद पटेल, BJP के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। हजारों की संख्या में अलीगढ़ के लोगों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अमित शाह को देखकर भावुक हुए कल्याण सिंह के बेटे राजवीर, फफक-फफक कर रोए

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘आज मैं यहां कल्याण सिंह जी के अंतिम दर्शन के लिए आया हूं। उनका जाना भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। भाजपा ने एक दिग्गज नेता खोया है। देशभर में दबे, कुचले, पिछड़ों ने अपना एक अच्छा नेता गंवाया है। राम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह जी बड़े नेता रहे। आंदोलन के लिए सत्ता त्याग करने के लिए तनिक भी नहीं सोचा। जब राम मंदिर का शिलान्यास हुआ उसी दिन मेरी बाबू जी से बात हुई थी। बड़े हर्ष और संतोष के साथ बताते थे कि मेरा सपना पूरा हुआ। उनका पूरा जीवन उत्तर प्रदेश के गरीब, पिछड़ों के लिए समर्पित रहा।’

पूर्व CM के अंतिम सफर में एक हजार से ज्यादा गाड़ियों का काफिला शामिल हुआ। अतरौली में करीब दो घंटे तक उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर नरौरा के गंगा घाट पर पहुंचेगा, जहां शाम 3 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। पूर्व सीएम को आखिरी बार देखने और श्रद्धांजलि देने के लिए अलीगढ़ की सड़कों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। अतरौली के गेस्ट हाउस में भी लगातार लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Tags: Aligarh Hindi SamacharAligarh News in Hindikalyan singhkalyan singh deathkalyan singh funeralkalyan singh funeral livekalyan singh livekalyan singh newsLatest Aligarh News in Hindi
Previous Post

अमेरिका को तालिबान की चेतावनी- 31 अगस्त तक काबुल से सेना हटा ले, वरना….

Next Post

अफगानिस्तान संकट को लेकर विदेश मंत्रालय ने 26 अगस्त को बुलाई सर्वदलीय बैठक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Next Post
jaishankar

अफगानिस्तान संकट को लेकर विदेश मंत्रालय ने 26 अगस्त को बुलाई सर्वदलीय बैठक

यह भी पढ़ें

murder

पानी के विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या, पूर्व फौजी समेत दो गिरफ्तार

26/02/2021
Liquor

मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी, 24 और 31 दिसंबर को रात 11 बजे तक खुली रहेंगी शराब की दुकानें

23/12/2023

अखिलेश यादव बोले- मोदी सरकार बताए, चीन ने हमारी कितनी जमीन छीनी?

01/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version