• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंजाब जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, बच्ची समेत दो की मौत

Writer D by Writer D
26/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सहारनपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश से पंजाब जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। हादसे  सहारनपुर के कोतवाली देवबंद क्षेत्र में हुआ है। यहां मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 पर साखन खुर्द नहर के नजदीक चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया।

इसके बाद अचानक बस पास की खाई में पलट गई। बस पलटते ही सवारियों में चीख पुकार और अफरातफरी मच गई। मौके पर आसपास के लोग आवाज सुनकर दौड़े। इसके बाद लोगों ने पुलिस को भी हादसे की सूचना दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में 12 साल की बच्ची और एक महिला की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि हादसा देवबंद के तल्हेड़ी बुजुर्ग थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब तीन बजे हुआ। बस चालक बदायूं से सवारियों को लेकर चंडीगढ़ जा रहा था। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। रात ही में मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का BJP कार्यालय के सामने प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा

पुलिस ने सड़क हादसे में घायल लोगों को देवबन्द के सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद यात्री बस पूरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई है। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्‍जे में लेकर क्रेन की मदद से रोड को सही कराया। फिर बस को साइड में करवाया गया। बाद में पुलिस  बस को थाने लेकर आ गई।

इस हादसे में पूजा (25 वर्ष) पत्नी सुरजीत निवासी भूराबास थाना बिलारी मुरादाबाद और सोनम (12 वर्ष) पुत्री चन्द्रपाल निवासी ढक्का रोड थाना मंझौल मुरादाबाद की मौत हुई है। इसके अलावा रोहणी पुत्री चन्द्रपाल और भुवनेश आदि सहित 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बस की रफ्तार तेज होने और अनियंत्रित होने के कारण ये सड़क हादसा हुआ है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Tags: Bus accidentcrime newsSaharanpur news
Previous Post

सीएम पुष्कर धामी ने की पर्यावरण मित्रों को प्रोत्साहन राशि सहित कई घोषणाएं

Next Post

काबुल एयरपोर्ट पर उड़ान के बाद सैन्य विमान पर फायरिंग, कोई हताहत नहीं

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

EC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, बैरिकेड पर चढ़े सपा नेता; राहुल-प्रियंका-अखिलेश धरने पर

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शाेक

06/10/2026
Main Slider

CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ‘उप्र की प्रगति’ से कराया साक्षात्कार

06/10/2026
Main Slider

सपा के पीडीए का मतलब परिवार, धनबली और अपराधी: प्रकाश पाल

06/10/2026
Diabetes
Main Slider

शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इसका पानी

06/10/2026
Next Post
kabul airport

काबुल एयरपोर्ट पर उड़ान के बाद सैन्य विमान पर फायरिंग, कोई हताहत नहीं

यह भी पढ़ें

hina khan

हिना खान ने फोटोशूट के लिए चुनी इतनी कीमत की साड़ी

19/11/2020
Fraud

दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों हड़पें, प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

16/03/2021
Corona outbreak on 'Anupama', corona happening one star after another

‘अनुपमा’ पर पड़ा कोरोना का प्रकोप, एक के बाद एक सितारे को हो रहा कोरोना

05/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version