• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

त्रेतायुग सी सजी राम की नगरी, नौ लाख दीपों से होगा मां सरयू का श्रंगार

Writer D by Writer D
01/11/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या में चारों ओर उल्लास का माहौल है। भगवान राम के स्वागत में पूरी रामनगरी त्रेतायुग जैसी सजी है।

योगी सरकार के पांचवे दिव्य दीपोत्सव की शुरूआत भी आज से हो रही है। मुख्य आयोजन 3 नवंबर को होगा, इस दिन मां सरयू का नौ लाख दीपों से श्रृंगार किया जाएगा। अयोध्या के नाम एक नया विश्वरिकार्ड बन जाएगा। इस बीच मुख्यमंत्री ने रविवार को अयोध्या आकर तैयारियों की निरीक्षण किया और 24 घंटे के भीतर सभी अधूरे काम पूरे करने के निर्देश दिए।

भव्य राममंदिर निर्माण ने सोमवार से शुरू हो रहे पांच दिवसीय दीपोत्सव की खुशी को कई गुना बढ़ा दिया है। रामायण के दृश्यों के जरिए जन-जन के राम की अनुपम झलक दिख रही है। सरयू के घाटों से लेकर राम की पैड़ी व रामकथा पार्क की भव्यता निहाल करने वाली है। रामायण के दृश्यों से सजे 20 प्रवेश द्वार रामनगरी की आभा बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 में दीपोत्सव की नींव डाली थी। इस बीच 2019 में राममंदिर के हक में फैसला आते ही इस उत्सव का उल्लास कई गुना बढ़ गया।

अब चूंकि राममंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है, नींव का काम पूरा होन को है, ऐसे में संपूर्ण अयोध्या आह्लादित है। यह उल्लास इस दीपोत्सव में झलकता नजर आएगा। पांच दिन तक चलने वाले इस उत्सव का मुख्य आयोजन तीन नवंबर को होगा, इस दिन सीएम योगी सहित राज्यपाल, कई मंत्री व विदेशी मेहमान शिरकत करेंगें। इस दौरान पूरे रामनगरी में करीब 12 लाख दीप जलाए जाएंगें। अकेले राम की पैड़ी पर ही नौ लाख दीप जलाने की तैयारी है, शेष तीन लाख दीप रामनगरी के अन्य स्थलों, मठ-मंदिरों पर जलाने की योजना है।

नरक चतुर्दशी पर हनुमान जी को रखें प्रसन्न, होगा मंगल

हाईवे व सकेत कॉलेज से राम की पैड़ी तक कुल 20 प्रवेश द्वार रामायण कालीन युग को जीवंत करते दिख रहे हैं। रामायण आधारित 20 तोरण द्वार भी रामनगरी की भव्यता में चार-चांद लगा रहे हैं। इलेक्ट्रिक कलश, दीप, झालर लाइटिंग के माध्यम से संपूर्ण नगरी को रोशन करने की तैयारी की गई है। सरयू पुल पर गोंडा सीमा तक भव्य लाइटिँग की गई है, फूलों की लड़ियों से सरयू पुल को सजाया जा रहा है।

राम की पैड़ी पर प्रोजेक्शन मैपिंग व लेजर शो को लेकर तैयारी चल रही है। प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए इस बार राम की गाथा को जीवंत करने की तैयारी है। महर्षि वाल्मीकि स्वंय राम की कथा सुनाने अयोध्या पधारेगें। राम की पैड़ी का हेरिटेज लुक भी इस बार आकर्षण बढ़ा रहा है। रामकथा पार्क में मुख्य आयोजन रामराज्याभिषेक होना है। पूरे रामकथा पार्क को रामदरबार की थीम पर सजाया गया है। यहां रामायण कान्क्लेव की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। रामकथा पार्क के प्रवेश मार्ग को इस तरह सजाया गया है कि रामायणकालीन युग का अहसास होता है।

Tags: ayodhya newsdeepotsavgoogle newsHindi SamacharSaryu Riverup news
Previous Post

दिवाली से पहले आम आदमी की जेब में लगी आग, गैस सिलेंडर हुआ महंगा

Next Post

आज रमा एकादशी पर करें भगवान विष्णु की उपासना, धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाए

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post
Jaya Ekadashi

आज रमा एकादशी पर करें भगवान विष्णु की उपासना, धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाए

यह भी पढ़ें

Curtains

इस दिवाली पर मार्केट से नहीं खुद ही बनाए पर्दे

15/10/2025
Selfie Points

गंगा को प्रदूषित करने वाले स्थल बन रहे सेल्फी प्वाइंट

20/12/2022
Malaika Arora

करीना के बाद अब मलाइका अरोड़ा ने खोला अपना बेडरूम सीक्रेट्स

20/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version