• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फिर दहला रहा कोरोना

Writer D by Writer D
24/02/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, राष्ट्रीय, विचार, स्वास्थ्य
0
corona

corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सियाराम पांडे ‘शांत’

ऐसा लग रहा था कि कोरोना देश में दमतोड़ने लगा है लेकिन जिस तरह देश के कई राज्यों में कोरोना फिर से बढ़ने लगा है, उसने देशवासियों की परेशानियों पर बल ला दिया है। भारत में लगातार पांचवें दिन कोरोना वायरस के संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है और उपचारधीन मरीजों की संख्या डेढ़ लाख  से अधिक हो गई है।  पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 14,199 नए मरीजों की पुष्टि के बाद कुल मामले बढ़कर।,10,05,850 हो गए हैं।

वहीं 24 घंटे में 83 संक्रमितों के दम तोड़ने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1 ,56,385 हो गई है। महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, पंजाब और मध्य प्रदेश में दैनिक मामलों में बढ़ोतरी के कारण संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में इजाफा  न केवल चिंताजनक है बल्कि इससे एक बार फिर देशपरेशानी में पड़ सकताहै। लोगों कोनिरंतरइस बात के प्रति आगाह किया जा रहा है कि वे सामाजिक दूरी अपनाएं। मॉस्क लगाएं लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग कोरोना की चुनौतियों को बेहद हल्के में ले रहे हैं। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के से ज्यादा हो गए थे, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार किया था। 28 सितंबर को यह 60 लाख के पार चला गया, जबकि 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

कोरोना का संकट अभी टला नहीं है, सावधानी बरती जाए : योगी

देश में अब तक1 ,06,99,410 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर 97.22 फीसदी है। वहीं, मृत्यु दर 1.42 फीसदी है। राष्ट्रीय स्तर पर नमूनों के संक्रमित आने की दर 5.20 फीसदी है। कर्नाटक सरकार ने कोरोना वायरस की वजह से अंतरराज्यीय यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है लेकिन पड़ोसी केरल और महाराष्ट्र से आ रहे लोगों के लिए आरटी-पीसीआर पद्धति से की गई जांच में निगेटिव होने का प्रमाण पत्र जरूरी कर दिया गया है जो 72 घंटे से अधिक पुराना नहीं हो।

मुंबई में आठ फरवरी से उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 36.38 प्रतिशत वृद्धि देखी गई है। निकाय अधिकारियों ने कहा कि लोगों की लापरवाही, लोकल ट्रेनों में आम जनता को यात्रा करने की अनुमति देना और अन्य वाणिज्यिक गतिविधियों को खोलने से कोविड-19 के मामले बढ़े हैं। बहुत से लोग ऐसे बर्ताव कर रहे हैं जैसे कोविड-19 का खतरा नहीं है।

कोरोनिल के सर्टिफिकेट पर बढ़ा विवाद, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से IMA ने मांगा जवाब

वह सार्वजनिक स्थलों पर नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।  थोड़ी सी लापरवाही विकराल रूप ले सकती है। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने  क्लस्टर आधारित जीनोम सीक्वेंसिंग जांच करने का सोमवार को निर्देश दिए हैं जिससे कि कोरोना के बदलते स्वरूप का पता चल सके। कोशकीय और आणविक जीवविज्ञान केंद्र के एक अध्ययन के हवाले से दावा किया गया है कि देश में कोरोना वायरस के 7569 परिवर्तित प्रकार हैं।

हाल में पहचाने गए वायरस के भारतीय स्वरूप कथित रूप से बहुत संक्रामकै हैं और विशेषज्ञ इसे चिंता के मुख्य कारण के तौर पर देख रहे हैं। हालांकि अभी भी सभी फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं को कोरोनाटीके नहीं लग सके हैं। इस गति को तेज करने की जरूरत है। किसी भी स्तर पर कोरोना से निपटने में लापरवाही घातक है। इससे यथासंभव बचा जाना चाहिए। इसी में भलाई भी है।

Tags: corona cases in indiacorona cases in maharashtracorona virus
Previous Post

राम मंदिर समर्पण निधि अभियान की चर्चा पूरी दुनिया में : चंपत राय

Next Post

यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित टैंकर कार पर पलटा, एक ही परिवार के छह सदस्यों समेत सात की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
CM Dhami
राजनीति

धामी : कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और ट्रैफिक पर रखें खास फोकस

04/04/2026
CM Dhami met Union Minister Manohar Lal Khattar
Main Slider

कुंभ-2027 की तैयारी तेज: धामी ने केंद्र से मांगे ₹325 करोड़, RRTS-मेट्रो विस्तार का प्रस्ताव

04/04/2026
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ

04/04/2026
Next Post
Mathura accident

यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित टैंकर कार पर पलटा, एक ही परिवार के छह सदस्यों समेत सात की मौत

यह भी पढ़ें

Divya Dutta

‘शर्माजी की बेटी’ में अब दिव्या दत्ता करेंगी काम, इस बड़ी अभिनेत्री को किया रिप्लेस

09/09/2021
bus accident

प्रवासियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, आठ की हालत गंभीर

20/04/2021
bhimrao ambedkar university

आवासीय संस्थानों में नहीं पड़ी मेरिट लिस्ट की जरुरत, छात्रों को आसानी से मिला प्रवेश

30/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version