• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मां भारती के वीर सपूत सीडीएस रावत और उनकी पत्नी को देश-दुनिया ने दी अंतिम विदाई

Writer D by Writer D
10/12/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तमिलनाडु हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले भारतीय सैन्य बलों के पहले प्रमुख सीडीएस बिपिन रावत समेत सभी 13 लोगों को आज अंतिम विदाई दी गई। जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर शुक्रवार को बेस हॉस्पिटल से उनके आवास लाया गया।

सीडीएस बिपिन रावत और मधुलिका रावत को उनकी बेटियों कृतिका और तारिनी ने फफकते हुए श्रद्धांजलि दी। इसके बाद देश के तमाम नेताओं से लगाकर विदेशी सैन्य बलों के अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद दोपहर 2 बजे के बाद जनरल रावत की अंतिम यात्रा बरार स्क्वायर श्मशान घाट के लिए रवाना हुई।

तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के पार्थिव शरीर को आज सुबह बेस हॉस्पिटल से उनके कामराज मार्ग स्थित सरकारी आवास पर लाया गया। सुबह से ही जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका को श्रद्धांजलि देने का क्रम शुरू हो गया। सबसे पहले रावत दम्पति की बेटियों कृतिका, तारिनी और अन्य परिजनों ने फफकते हुए श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, मनसुख मंडाविया, स्मृति ईरानी और सर्बानंद सोनोवाल ने उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।

भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश सिंह रावत, भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत, द्रमुक नेता ए राजा और कनिमोझी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचे। जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को अंतिम श्रद्धांजलि देते हुए धार्मिक नेताओं ने बहु-विश्वास प्रार्थना की।

अंतिम सफर पर CDS बिपिन रावत, 17 तोपों की दी जाएगी सलामी

श्रीलंकाई रक्षा महासचिव कमल गुणरत्ने, उनके स्टाफ और सशस्त्र बलों के सभी सदस्यों ने भारतीय सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और श्रीमती मधुलिका रावत की दुखद मौत पर अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर-जनरल मोहम्मद बघेरी ने सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 रक्षा अधिकारियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

जनरल बिपिन रावत को विभिन्न देशों के सैन्य दस्तों ने भी श्रद्धांजलि दी। भारत में फ्रांसीसी दूत इमैनुएल लेनियन और इज़राइल के दूत नाओर गिलोन ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को पुष्पांजलि अर्पित की।

Tags: Brar Squarecds bipin rawatCDS Bipin Rawat last kourneyNational newsrip cds bipin rawat
Previous Post

अंतिम सफर पर CDS बिपिन रावत, 17 तोपों की दी जाएगी सलामी

Next Post

NIA के हत्थे चढ़ा लश्कर का ओवरग्राउंड वर्कर, खाते में मिले 50 करोड़ रुपए

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तराखंड

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

30/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

30/10/2026
उत्तराखंड

चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर CM धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश

30/10/2026
Next Post

NIA के हत्थे चढ़ा लश्कर का ओवरग्राउंड वर्कर, खाते में मिले 50 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें

fake bride

शादी वाले घर मेँ दुल्हन ने दी दस्तक, घूघंट उठा तो उड़ गए होश

02/06/2021
ऑस्ट्रेलिया की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त 2-0 lead in Australia's ODI series

आस्ट्रेलिया तीसरा T20 मैच 12 रनों से जीता, भारत 2-1 से जीती सीरीज

08/12/2020
massive fire

प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 23 गाड़ियां मौके पर

26/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version