• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नए साल में देश को मिल सकती है कोरोना वैक्सीन की सौगात

Desk by Desk
31/12/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
कोरोना वैक्सीन corona vaccine

कोरोना वैक्सीन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली । देश में कोरोना वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। वहीं देश के लोगों का ये इंतजार अब खत्म हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही कोविड-19 वैक्सीन को सरकार की मंजूरी मिल सकती है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने इस बात की ओर इशारा किया है। माना जा रहा है कि नए साल में कोरोना वैक्सीन की सौगात देश को मिल सकती है ।

बिहार सरकार स्कूलों में बांटेगी छात्रों को मुफ्त में फेस मास्क, तैयारियां शुरू

ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने इशारा करते हुए कहा कि स्वदेशी कोविड वैक्सीन के लिए मंजूरी जल्द ही आ सकती है। एक वेबिनार में ड्रग्स कंट्रोलर जनरल डॉ- वीजी सोमानी ने कहा कि नया साल हमारे हाथ में कुछ लेकर आएगा।  ड्रग्स कंट्रोलर जनरल का आश्वासन ऐसा समय में आया है जब कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए कल विशेषज्ञ पैनल की एक महत्वपूर्ण बैठक होनी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके हैं कि कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। लोगों को भारत में निर्मित वैक्सीन जल्दी मिल जाएगी।

बुलंदशहर : 10 वीं के छात्र ने अपने सहपाठी को मारी गोली, छात्र की मौके पर मौत

भारत की तैयारियां जोरों पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के राजकोट में एम्स का शिलान्यास करते हुए कहा कि नया साल दस्तक दे रहा है। साल 2021 इलाज की आशा लेकर आ रहा है। वैक्सीन को लेकर भारत में हर जरूरी तैयारी चल रही है। भारत में बनी वैक्सीन हर जरूरी वर्ग तक पहुंचे, इसके लिए कोशिशें अंतिम दौर में हैं। दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाने के लिए भारत की तैयारियां जोरों पर हैं। जिस तरह संक्रमण को रोकने के लिए प्रयास किए, इसी तरह टीकाकरण को लेकर भारत एकजुटता से आगे बढ़ेगा।

बता दें कि कई देश कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे चुके हैं। अब भारत में भी कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दिए जाने का इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही भारत में भी कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी जा सकती है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने हाल ही में सरकार से ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए आवेदन किया था। वहीं ब्रिटेन दुनिया का ऐसा पहला देश है, जहां ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी जा चुकी है।

 

Tags: Corona vaccinecorona vaccine in indiacorona viruscorona virus vaccineCOVID-19covid-19 vaccine in indiadrugs controller general of indiaकोरोना वैक्सीन
Previous Post

बिहार सरकार स्कूलों में बांटेगी छात्रों को मुफ्त में फेस मास्क, तैयारियां शुरू

Next Post

भाजपा दिखावटी इवेंट मैनेजमेंट में जनता का पैसा न बर्बाद करे : अखिलेश यादव 

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण

17/09/2026
Main Slider

उपराज्यपाल संधू से मिले यूपी अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ सदस्य परविंदर सिंह

17/09/2026
Main Slider

आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है यूपी की 25 करोड़ जनता: मुख्यमंत्री योगी

17/09/2026
Main Slider

प्रेरणा स्थल पर जले आशीर्वाद के दीये, सीएम योगी ने शुरू किया सेवा संकल्प अभियान

17/09/2026
Main Slider

बीमारू यूपी नहीं था, उसे चलाने वाले राजनेताओं की मानसिकता थी बीमारू : मुख्यमंत्री योगी

17/09/2026
Next Post
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

भाजपा दिखावटी इवेंट मैनेजमेंट में जनता का पैसा न बर्बाद करे : अखिलेश यादव 

यह भी पढ़ें

yogi

सीएम योगी ने भाजपा के स्थापना दिवस की कार्यकर्ताओं को दी बधाई

06/04/2022
google doodle on republic day

गणतंत्र दिवस : सर्च इंजन गूगल के डूडल में दिखी भारत की सांस्कृतिक झलक

26/01/2021
Power

कृष्ण जन्माष्टमी पर मिलेगी कटौती मुक्त बिजली, जारी हुए दिशा-निर्देश

24/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version