• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश की तरक्की का मार्ग किसान के घर से होकर गुजरता है : शाही

Writer D by Writer D
16/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, देवरिया, राजनीति
0
surya pratap shahi

surya pratap shahi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा है कि प्रदेश और केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारें समाज के अंतिम पायदान खड़े व्यक्तियों के कल्याण और उनके उत्थान के लिए प्रयासरत हैं।

श्री शाही ने अपने पैतृक गांव पकहां में शुक्रवार को समरसता भोज कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय कहते थे कि देश की तरक्की का मार्ग किसान के घर से होकर गुजरता है और देश की तरक्की तब तक संभव नहीं है, जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की उन्नति का मार्ग प्रशस्त नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब किसानों के उत्थान में वरदान साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि आज यहां पर उपस्थित लोगों में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वे लोग भी उपस्थित हैं, जो विगत कई वर्षों से उपेक्षा का शिकार थे, लेकिन आज वे स्वयं को समर्थवान महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत 6000 रूपये प्रतिवर्ष देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों को दिये जा रहे हैं।

रिलायंस Jio ने यूजर्स को दिया बड़ा झटका, बंद किए ये चार सस्ते प्लांस

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हितार्थ चलायी जा रही योजनाओं एवं नीतियों के कारण आज प्रदेश के किसानों में खुशहाली आयी है। उन्होंने कहा कि समाज में आज महिलाओं को भी पुरूषों के समान बराबर का अधिकार हमारी सरकार ने दिया है। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं के सशक्तीकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिये निरन्तर प्रयासरत और गम्भीर है। उन्होंने कृषि कानूनों के प्रति लोगों के बीच फैली भ्रांतियों को दूर करते हुये कहा कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी के बहकावे में भी न आयें।

यूपी विधान परिषद चुनाव: अहमद हसन और राजेन्द्र चौधरी ने किया नामांकन

इस कार्यक्रम में उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को कम्बल भी वितरित किये। मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों को ठण्ड से बचाने हेतु प्रत्येक क्षेत्र में कम्बल वितरण कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन द्वारा भी ठण्ड से बचाव के लिये विभिन्न क्षेत्रों में रैन बसेरा एवं अलाव आदि की व्यवस्था की गयी है।

Tags: bjpfarmer protestup newsUP Politics
Previous Post

विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय पर पूर्ण करें : नरोत्तम

Next Post

अलाव में टायर और प्लास्टिक का इस्तेमाल हो सकता है हानिकारक : डॉ. श्रीवास्तव

Writer D

Writer D

Related Posts

Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
CM Dhami
Main Slider

‘जनता की सेवा ही सरकार का धर्म’, चमोली से मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

15/07/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, कहा— लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान

15/07/2026
UP has made a strong mark in the economy in nine years: CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नौ वर्षों में उप्र ने देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में बनाई मजबूत पहचानः सीएम योगी

15/07/2026
Next Post
dr. ramesh chandra srivastava

अलाव में टायर और प्लास्टिक का इस्तेमाल हो सकता है हानिकारक : डॉ. श्रीवास्तव

यह भी पढ़ें

Ganesh

Ganeshotsav: गणेश मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, छप्पड़ फाड़ बरसेगी कृपा

03/09/2024
दुष्यंत चौटाला   Dushyant Chautala

अगले 48 घंटों के भीतर किसानों और सरकार के बीच सुलझा लिया जाएगा मामला : दुष्यंत चौटाला  

12/12/2020
corona vaccine

अब तक 23 लाख से अधिक लोगों को लगा कोरोना का टीका

27/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version