• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

Writer D by Writer D
15/07/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Ravi Kishan

Ravi Kishan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस घटना को लेकर देशभर में लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं और विभिन्न स्तरों पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच 15 जुलाई को लखनऊ में आयोजित ‘पंचायत आजतक’ कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे आस्था से जुड़ा बेहद गंभीर विषय बताया और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

अयोध्या मामले पर अपनी बात रखते हुए रवि किशन ने कहा, “बहुत बड़ा पाप हुआ है अयोध्या में… बहुत बड़ा पाप! एक पंडित होने के नाते, हिंदू होने के नाते और एक पुजारी का बेटा होने के नाते हमारे आराध्य प्रभु श्री राम के मंदिर में हुए इस घिनौने काम से मुझे जो पीड़ा हुई है, उसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता. यह सिर्फ चोरी नहीं बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर सीधा प्रहार है. ऐसे पापियों के लिए कानून की किताबों में सबसे सख्त सजा होनी चाहिए.

” रवि किशन ने कहा कि इस तरह की घटना किसी भी धर्मस्थल पर नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे हिंदू मंदिर हों, मुस्लिम मस्जिदें, सिख गुरुद्वारे या ईसाई गिरजाघर, सभी आस्था के केंद्र हैं और उनके सम्मान की रक्षा होना जरूरी है। उन्होंने मांग की कि इस मामले में ऐसी कार्रवाई हो, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति धर्मस्थलों के साथ इस तरह का अपराध करने का साहस न कर सके। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच आगे बढ़ रही है।

इस कार्रवाई पर रवि किशन ने कहा, “यह राहत की बात है कि तुरंत एसआईटी का गठन हुआ और जो भी लोग इसमें शामिल थे वे पकड़े गए हैं. अभी जो लोग बचे हैं और जांच में जिनके नाम सामने आएंगे, वे भी कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएंगे. हमारी मांग है कि उन्हें ऐसी सजा मिले कि आने वाले समय में पूरे भारत के किसी भी मंदिर का कोई भी व्यक्ति अगर ऐसा करने की गलती से भी सोचे, तो उसकी रूह कांप जाए.”

Tags: Lucknow News
Previous Post

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

Next Post

चमोली को CM धामी की सौगात , ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Next Post
CM Dhami

चमोली को CM धामी की सौगात , ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

यह भी पढ़ें

Dimple Yadav

संविधान बचाने की लड़ाई मिल कर लड़नी पड़ेगी: डिंपल

25/04/2024
11वें दौर की वार्ता शुरू 11th round of talks

केंद्र सरकार के साथ किसान यूनियनों के बीच 11वें दौर की वार्ता शुरू

22/01/2021
shot

ग्राम प्रधान पति ने खुद को गोली से उड़ाया, जांच में जुटी पुलिस

14/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version