• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरनेम के सहारे चुनाव जीतने वालों के दिन लद गए : मोदी

Writer D by Writer D
13/01/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राजनीतिक वंशवाद को लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन करार दिया और इसे जड़ से उखाड़ने का आह्वान करते हुए युवाओं से राजनीति में आने की अपील की।

उन्होंने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए दूसरे राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने का काम तथा उसे आत्मनिर्भर बनाने का काम देश के युवाओं के कंधे पर है। उन्होंने कहा,  लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन है राजनीतिक वंशवाद। यह देश के सामने ऐसी चुनौती है, जिसे जड़ से उखाड़ना है। अब केवल सरनेम के सहारे चुनाव जीतने वालों के दिन लद गए हैं।

बर्ड फ्लू से घबराने की नहीं बल्कि सावधान रहने की जरूरत : चौधरी

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीति में वंशवाद का रोग अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है और अब भी ऐसे लोग हैं जिनका लक्ष्य अपने परिवार की राजनीति और राजनीति में अपने परिवार को बचाना है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक वंशवाद देश प्रथम के बजाय मैं और मेरा परिवार ki भावना को मजबूत करता है। यह भारत में राजनीतिक और सामाजिक भ्रष्टाचार का भी एक बहुत बड़ा कारण है।

राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने युवाओं से राजनीति में आने और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने तथा देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। जब तक देश का सामान्य युवा राजनीति में नहीं आएगा, वंशवाद इसी तरह हमारे लोकतंत्र को कमजोर करता रहेगा। इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए आपका राजनीति में आना जरूरी है। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और युवा मामले तथा खेल मंत्री किरेन रिजिजू भी उपस्थित थे।

Tags: National newspm modi
Previous Post

भाजपा आरक्षण को खत्म करके संविधान को कुचलना चाह रही : लल्लू

Next Post

आज फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, फटाफट चेक करें आज के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post

आज फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, फटाफट चेक करें आज के रेट

यह भी पढ़ें

maa brahmcharini

नवरात्री के दूसरे दिन करें मां ब्रहचारिणी की पूजा, जानें मंत्र और आरती

14/04/2021
Dustbin purchase scam

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कूड़ेदान खरीद घोटाला

31/08/2022
shamita shetty-rakesh

शमिता शेट्टी-राकेश की जुदा हुई राहें, 6 महीने पहले हुआ था प्यार

08/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version