• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खेत में मिला युवती का अर्धनग्न शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Writer D by Writer D
01/03/2021
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
murder after rape

murder after rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक दलित किशोरी की हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। किशोरी अपने ननिहाल में रह रही थी। वह रविवार दोपहर मवेशियों के लिए चारा लेने खेत में गई थी। परिवार के लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। देर शाम उसका शव मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे।

ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। पुलिस ने सख्ती की तो पथराव कर दिया गया। इसमें गंगीरी कोतवाल प्रमेंद्र सिंह का सिर फट गया। मान-मनौव्वल व कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा सकी।

अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग विधवा अपने घर में अकेली रहती है। उसने 10 साल पहले अलीगढ़ शहर में रहने वाली अपनी 7 साल की नातिन को अपने पास रख लिया था। तब से वह नानी के पास ही रहती थी। वह बुजुर्ग को मम्मी कहती थी। रविवार की दोपहर वह अपने पशुओं के लिए चारा लेने खेत गई थी। जहां से वह शाम तक घर वापस नहीं आई तो महिला ने उसकी खोजबीन की।

महीने के पहले दिन आम आदमी को लगा झटका, LPG सिलेन्डर फिर हुआ महंगा

काफी तालाश के बाद किशोरी का शव एक खेत में अर्द्धनग्न हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्रतीत हो रहा था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। सूचना पाकर अकराबाद पुलिस के साथ SSP मुनिराजजी, फॉरेंसिक टीम व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने प्रकरण के खुलासे की मांग पर अड़ गए।

पुलिस ने जबरन शव उठाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों के आगे आग लगा दी और रास्ता रोक दिया। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प होने लगी। इस पर कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे इंस्पेक्टर गंगीरी प्रमेंद्र कुमार घायल हो गए। किसी तरह पुलिस ने स्थिति संभाली। SSP ने केस के खुलासे के लिए 5 टीमें गठित की है। आशंका है कि किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

कृषि क्षेत्र में प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देने का वक़्त आ गया : पीएम मोदी

SSP मुनिराजजी ने बताया कि अकराबाद क्षेत्र के एक गांव में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लड़की का शव खेत में पड़ा हुआ है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की पुष्टि होगी। जांच के लिए 5 टीमें गठित की हैं।

Tags: aligarh newscrime newsmurder after rapeup news
Previous Post

महीने के पहले दिन आम आदमी को लगा झटका, LPG सिलेन्डर फिर हुआ महंगा

Next Post

प्रियंका गांधी दो दिवसीय यात्रा पर असम पहुंचीं, कामाख्या मंदिर में की पूजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
Lucknow Drug Racket Busted
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एएनटीएफ-एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई से नशीली दवाओं के संगठित कारोबार का खुलासा

04/09/2026
Next Post
Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी दो दिवसीय यात्रा पर असम पहुंचीं, कामाख्या मंदिर में की पूजा

यह भी पढ़ें

Mahua Moitra

TMC नेता महुआ मोइत्रा पर ईडी का बड़ा एक्शन, PMLA के तहत दर्ज किया केस

02/04/2024
Foreign Exchange

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.78 अरब डॉलर बढ़कर पहुंचा 582 अरब डॉलर के पार

21/03/2021
Anant Singh

बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 10 साल की सजा, घर में मिली थी AK-47

21/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version