• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाबरी ढांचा विध्वंस पर सीबीआई की विशेष अदालत का फैसला सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के प्रतिकूल : सुरजेवाला

Desk by Desk
30/09/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
रणदीप सिंह सुरजेवाला randeep-surjewala

रणदीप सिंह सुरजेवाला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बाबरी ढांचा विध्वंस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले पर सवाल खड़ा किया है। साथ पिछले साल आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के प्रतिकूल बताया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि संविधान, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे में विश्वास करने वाला हर व्यक्ति उम्मीद करता है कि इस “तर्कविहीन निर्णय” के विरुद्ध प्रांतीय और केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करेगी।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि ढांचा विध्वंस मामले में सभी दोषियों को बरी करने का विशेष अदालत का निर्णय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय और संविधान की परिपाटी से परे है। सुप्रीम कोर्ट की पांच न्यायाधीशों की खंडपीठ के 9 नवंबर, 2019 के निर्णय के मुताबिक ढांचे को गिराया जाना एक गैरकानूनी अपराध था, लेकिन विशेष अदालत ने सभी दोषियों को बरी कर दिया।

विशेष अदालत का निर्णय साफ तौर से सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के भी प्रतिकूल है। उन्होंने आरोप लगाया और कहा कि पूरा देश जानता है कि भाजपा-आरएसएस और उनके नेताओं ने राजनैतिक फायदे के लिए देश और समाज के सांप्रदायिक सौहार्द्र को तोड़ने का एक घिनौना षडयंत्र किया था।

हाथरस गैंगरेप कांड : विश्व हिंदू सेना बोली- आरोपियों के प्राइवेट पार्ट काटने वाले को 25 लाख का इनाम

उस समय की भाजपा की तत्कालीन सरकार भी सांप्रदायिक सौहार्द्र भंग करने की इस साजिश में शामिल थी। सुरजेवाला ने कहा कि यहां तक कि उस समय झूठा शपथ पत्र देकर सुप्रीम कोर्ट तक को बरगलाया गया। इन सब पहलुओं, तथ्यों और साक्ष्यों को परखने के बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद को गिराया जाना गैरकानूनी अपराध ठहराया था।

उन्होंने कहा कि संविधान, सामाजिक सौहार्द्र और भाईचारे में विश्वास करने वाला हर व्यक्ति उम्मीद और अपेक्षा करता है कि विशेष अदालत के इस तर्कविहीन निर्णय के विरुद्ध प्रांतीय और केंद्रीय सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करेगी और बगैर किसी पक्षपात या पूर्वाग्रह के देश के संविधान और कानून की अनुपालन करेगी।

गौरतलब है कि सीबीआई की विशेष अदालत ने छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में ढांचे विध्वंस मामले में बुधवार को बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाते हुए सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया। विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश एस के यादव ने फैसला सुनाते हुए कहा कि ढांचा विध्वंस की घटना पूर्व नियोजित नहीं थी, यह एक आकस्मिक घटना थी। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कोई पुख्ता सुबूत नहीं मिले, बल्कि आरोपियों ने उन्मादी भीड़ को रोकने की कोशिश की थी।

Tags: babri demolition casebabri demolition judgementbabri demolition verdictBabri Masjidcongress partyIndia News in HindiLatest India News Updatesकांग्रेसबाबरी मस्जिदबाबरी मस्जिद इतिहासबाबरी मस्जिद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसलाबाबरी मस्जिद फैसलाबाबरी मस्जिद फैसला वीडियोसुप्रीम कोर्ट का फैसला
Previous Post

बाबरी मस्जिद विध्वंस केस : अखाड़ा परिषद अध्यक्ष बोले- राम के काज में कभी अपराध नहीं होता

Next Post

प्रेग्नेंसी में भी दुबली होने पर ट्रोल करने वालों को टीजे सिद्धू ने जमकर लगाई फटकार

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Next Post
Karanvir-Teejay

प्रेग्नेंसी में भी दुबली होने पर ट्रोल करने वालों को टीजे सिद्धू ने जमकर लगाई फटकार

यह भी पढ़ें

मनोज मुंतशिर

मनोज मुंतशिर : मुंबई में बिहार पुलिस मेरा ऑफिस यूज कर ले लेकिन जांच नहीं रुकनी चाहि‍ए  

05/08/2020

सेना की बढ़ी ताकत, 5000 किमी तक दुश्मन का खात्मा करने वाली मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण

27/10/2021
वाराणसी में 41 नए कोरोना पॉजिटिव 41 new Corona positive in Varanasi

वाराणसी में 41 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए, अब तक 284 लोगों की मौत

13/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version