• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाबरी मस्जिद विध्वंस केस : अखाड़ा परिषद अध्यक्ष बोले- राम के काज में कभी अपराध नहीं होता

Desk by Desk
30/09/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Babri Masjid demolition case

Babri Masjid demolition case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। अयोध्या के बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में बुधवार को आए सीबीआई स्पेशल कोर्ट के फैसले का साधु-संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने स्वागत किया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि इस फैसले से सभी सनातनियों और साधु-संतों में खुशी की लहर है। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि राम के काज में कभी कोई अपराध नहीं होता है।

सीबीआई कोर्ट का फैसला गलत, उच्च न्यायालय में देंगे चुनौती : जिलानी

बता दें कि कोर्ट ने कहा कि यह घटना कोई पहले से सुनियोजित नहीं थी, ऐसा सीबीआई कोर्ट ने भी स्वीकार किया है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को इस आधार पर बरी भी कर दिया है, क्योंकि किसी ने सुनियोजित तरीके से कोई अपराध नहीं किया था। महंत नरेन्द्र गिरी ने कहा कि वास्तव में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने ही लोगों से यह काम कराया था। उन्होंने कहा है कि न्याय में हमेशा सत्य की ही जीत होती है।

महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि  जो न्यायालय में विश्वास नहीं करते, वे राष्ट्रद्रोही

महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि जो लोग न्यायालय में विश्वास नहीं करते हैं, वे लोग राष्ट्रद्रोही हैं। सीबीआई कोर्ट लखनऊ ने बेहद सुखद फैसला सुनाया है। सीबीआई स्पेशल कोर्ट लखनऊ ने सभी आरोपियों को आरोपों से बरी कर दिया है। महंत नरेन्द्र गिरी ने कोर्ट से बरी किए गए सभी लोगों को बधाई दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना कॉल में घर में बैठकर ही खुशी मनायें और भगवान श्री राम के नाम का पाठ करें।

संविधान की रक्षा केवल न्यायपालिका ही कर सकती है: आनन्द गिरी

वहीं योगगुरु एवं संयोजक गंगा सेना स्वामी आनन्द गिरी ने भी सीबीआई कोर्ट के फैसले को सही बताया है। उन्होंने कहा है कि संविधान की रक्षा केवल न्यायपालिका ही कर सकती है। उन्होंने कहा है कि सीबीआई कोर्ट का ये ऐतिहासिक फैसला काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा है कि ये फैसला बताता है कि हिन्दू समाज कभी संविधान से हटकर कोई काम नहीं करता है। उन्होंने कहा है कि विवादित ढ़ाचे के गिर जाने से किसी भी समाज का कोई नुकसान नहीं हुआ तो आपराधिक कृत्य भी कैसे हो सकता है? स्वामी आनन्द गिरी ने कहा है कि संविधान के दायरे में हुए इस फैसले का सभी देश वासी और साधु संत स्वागत कर रहे हैं।

Tags: Babri Demolition Case Verdict babri masjid demolition case judgement babri masjid demolition case babri masjid demolitionBabri masjid caseBabri Masjid demolition case Verdict Akhada parishad chief said no offense ever committed in work of RamBabri Mosque Demolition CasePrayagraj Newsअखाड़ा परिषद अध्यक्ष बोले राम के काज में कभी कोई अपराध नहीं होताबाबरी मस्जिद विध्वंस केस Verdict
Previous Post

हाथरस गैंगरेप कांड : विश्व हिंदू सेना बोली- आरोपियों के प्राइवेट पार्ट काटने वाले को 25 लाख का इनाम

Next Post

बाबरी ढांचा विध्वंस पर सीबीआई की विशेष अदालत का फैसला सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के प्रतिकूल : सुरजेवाला

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
रणदीप सिंह सुरजेवाला randeep-surjewala

बाबरी ढांचा विध्वंस पर सीबीआई की विशेष अदालत का फैसला सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के प्रतिकूल : सुरजेवाला

यह भी पढ़ें

Dhami

इस वर्ष निर्धारित राजस्व प्राप्ति के लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य करें: धामी

10/08/2023
UP GIS

सीएम योगी के बुलावे पर प्रदेश में निवेश को उत्साहित विदेशी निवेशक

13/12/2022
virat kohli rohit sharma

रोहित या कोहली किसे होना चाहिए टीम इंडिया का कप्तान

25/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version