• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भूजल सप्ताह का समापन, योगी बोले- भूजल संरक्षण के लिए और प्रयास करने की जरूरत

Writer D by Writer D
22/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि पूरे देश के साथ उप्र भी एक-एक बूंद जल की चिंता करते हुए हर वर्ष भूजल सप्ताह (Groundwater Week)  का आयोजन कर रहा है। हमारी सरकार के प्रयास के सकारात्मक परिणाम आने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने भूजल संरक्षण में आम लोगों की सहभागिता बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि आज विशिष्ट लोगों को सम्मानित भी किया जा रहा है। भूजल पर काम करने वाले सभी महानुभावों का हृदय से अभिनंदन करता हूं। उनका स्वागत करता हूं।

लोकभवन में शुक्रवार को भूजल सप्ताह (Groundwater Week) के समापन समारोह में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  ने कहा कि हम सब जानते हैं कि जल है तो जीवन है। समझता हर व्यक्ति है लेकिन वह उसे कर नहीं पाता है। भारतीय मनीषियों ने जल को बहुत पवित्र भाव के साथ देखा है। इसके बगैर जीव की परिकल्पना ही नहीं की जा सकती है। पहले लोग तालाब खुदवाने का कार्य करते थे। कुंआ खुदवाते थे। भारत में नदियों को मां कहा। ताकि नदियों की पवित्रता बनी रहे। बीच के कालखण्ड में उस भाव की कमी आयी। नदियां गंदी हुईं। उसका खामियाजा भुगतना पड़ा। विगत चार पांच वर्षों के अंदर जो अभियान चले, उसके सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार नदियों की स्वच्छता को लेकर कार्य कर रही है।

CM योगी ने भूजल सप्ताह के किया राज्य स्तरीय समापन समारोह को सम्बोधित

योगी ने कहा कि जब प्रदेश की आबादी मात्र छह करोड़ थी, आज जब हमारी आवादी 25 करोड़ है। भूजल वही रहा। हम भूजल का दोहन बढ़ाते गए। अतिदोहन की वजह से प्रदेश के कई विकास खण्ड डार्क जोन में चले गए थे। विभिन्न प्रयासों से आज हम एक बार फिर ठीक कर रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में सात नदियों को पुनर्जीवित करने में सफल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 'भूजल सप्ताह' के समापन  समारोह में हिस्सा ... - Latest Tweet by ANI Hindi News | 🇮🇳 LatestLY  हिन्दी

अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। हम आजादी के 75वां वर्ष मना रहे हैं। हमें सोचना होगा कि हम अपनी पीढ़ी को क्या देने जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग की एक व्यवस्था दी है। अगर हम जल का संरक्षण कर सकेंगे तो भूजल का भी संरक्षण हो सकेगा। मेरी अपील है कि हमे इस दिशा में और अधिक काम करने की जरूरत है। सब लोग जल संरक्षण के कार्य में आगे आकर कार्य करें।

भूजल संरक्षण के लिए और प्रयास करने की जरूरत: योगी - हिन्दुस्थान समाचार

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने खेत पर मेढ़ और मेढ़ पर पेड़ का नारा दिया। उन्होंने जल को संरक्षित करने की लोगों से अपील की। स्वतंत्रदेव सिंह, राज्यमंत्री रामकेश निषाद और मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: cm yogigroundwater weekLucknow Newsswatantra dev
Previous Post

अब रेलवे स्टेशन पर पढ़ी गई नमाज, हिरासत में मौलाना

Next Post

रफ्तार का कहर! ऑटो से टकराया तेज रफ्तार हाइवा, सात लोगों की मौके पर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

सेवा संकल्प बाइक यात्रा का होगा समापन, वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसल क्षति का डिजिटल सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी नियमानुसार सहायता

06/10/2026
Next Post
Road Accident

रफ्तार का कहर! ऑटो से टकराया तेज रफ्तार हाइवा, सात लोगों की मौके पर मौत

यह भी पढ़ें

UGC NET Admit Card Released

IBPS SO एडमिट कार्ड जारी, इस दिन होगा एग्जाम

01/11/2024
car bomb blast

सीरिया : बम धमाके में दो बच्चों अमेठ सात की मौत, 11 घायल

27/09/2020

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के खिलाफ FIR, वक्फ बोर्ड में जमीन घोटाले का आरोप

20/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version