• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से हो रहा प्रदेश का विकास : धामी

Writer D by Writer D
01/11/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंच केदारों में शुमार तृतीय केदार के नाम से विख्यात भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ आगमन पर आयोजित एक दिवसीय तुंगनाथ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।

तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में आयोजित तुंगनाथ महोत्सव का उद्घाटन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पंच केदारों में शुमार तृतीय केदार तुंगनाथ की अपनी विशिष्ट महत्ता है। इस भूमि को विश्व में बड़ी श्रद्धा से जाना जाता है। इसलिए प्रतिवर्ष सैकड़ों तीर्थ यात्री यहां के पावन तीर्थों में आकर अपने को धन्य महसूस करते हैं। उन्होंने भगवान तुंगनाथ धाम और शीतकालीन गद्दी स्थल की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि इस माटी में पदार्पण करने से मनुष्य को अपार शान्ति मिलती है।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आगामी 5 नवम्बर को केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा 4 सौ करोड़ योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से 2024 तक कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन का कार्य पूरा हो जायेगा। साथ ही चार धाम परियोजना का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने तुंगनाथ महोत्सव को जिला स्तरीय महोत्सव और मक्कू गांव में स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा की।

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रदेश भाजपा सरकार ने साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में ऐतिहासिक विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में घस्यारी जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने मक्कू गांव को आईएमए गांव बनाने की घोषणा की।

सपा अध्यक्ष को ‘अखिलेश अली जिन्ना’ कहना कोई गलत नहीं : केशव मौर्य

भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, संरक्षक सन्दीप पुष्वाण, मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नेगी ने मुख्यमंत्री को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जबकि ईको टूरिज्म विकास समिति चोपता अध्यक्ष भूपेन्द्र मैठाणी तुंगनाथ घाटी को विधुत व्यवस्था से जोड़ने सहित तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्वेता पाण्डेय, संजय शर्मा दरमोडा़, जिला पंचायत सदस्य रीना बिष्ट, विजयपाल नेगी, अरविन्द रावत, जयवीर नेगी, शान्ता रावत, सतीश मैठाणी, नागेन्द्र भटट्, कृष्णानन्द नौटियाल, विजय जमलोकी, कुवरी बर्त्वाल, दर्शनी पंवार सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।

Tags: cm pushkar singh dhamigoogle newsHindi SamacharNational newsUttrakhand News
Previous Post

एक्ट्रेस दिव्या भारती के पिता का हुआ निधन, अब ये करेंगे मां की देखभाल

Next Post

जनसेवा के लिए पुलिसकर्मियों को सदैव तत्पर रहना चाहिए : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Nail Paint
Main Slider

फटाक से सूख जाएगी नेल पेंट, ट्राई करें ये तरीके

22/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, पिंजौर में बनेगा ऑक्सीजन जोन और हर्बल पार्क

21/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी ₹8 करोड़ से अधिक की वित्तीय मंजूरी

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज

21/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने की सौजन्य मुलाकात

21/07/2026
Next Post

जनसेवा के लिए पुलिसकर्मियों को सदैव तत्पर रहना चाहिए : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

resigned

इस जिले के एसीएमओ ने डीएम पर लगाया अभद्रता का आरोप

09/07/2021
encounter

पुलिस मुठभेड़ में 50-50 हजार के दो इनामी हत्यारोपियों समेत छह गिरफ्तार

29/01/2021
BSP

BSP ने जारी की एक और लिस्ट, सीएम योगी को टक्कर देंगे ये दिग्गज प्रत्याशी

05/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version