• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बंद हुए हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट

Writer D by Writer D
10/10/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, धर्म, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड के उच्च हिमालय स्थित सिखों के पवित्रधाम हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट रविवार को विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिये गये। इस वर्ष महज 23 दिनों चली यात्रा के दौरान 11 हजार तीर्थ यात्रियों ने हेमकुंड साहिब में दर्शन कर मत्था टेका।

हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने की प्रक्रिया रविवार को सुबह 10 बजे सुखमनी पाठ के साथ शुरू हुई। इसके बाद 11 बजे से गुरुद्वारा में शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। करीब डेढ़ घंटे तक शबद कीर्तन के आयोजन के पश्चात 12 बजकर 50 मिनट पर यहां पंच प्यारों की अगुवाई और सेना की बैंड धुनों के साथ गुरुग्रंथ साहिब को सचखंड में विराजमान किया गया। इसके बाद हेमकुंड साहिब के कपाट पूरे विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। गुरुद्वारा परिसर में स्थित लक्ष्मण मंदिर में रविवार को विशेष पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर की यात्रा तीन माह 18 दिन देरी से यात्रा का संचालन शुरू हुई। इसके चलते इस वर्ष 23 दिनों तक चली यात्रा के दौरान यहां 11 हजार तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने पहुंचे, जबकि बीते वर्ष 36 दिनों तक संचालित हुई। यात्रा के दौरान यहां महज आठ हजार तीर्थयात्री ही दर्शनों के लिए पहुंचे थे।

परंपराओं को आगे बढ़ाने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका : सीएम पुष्कर

रविवार को कपाट बंद होने के मौके पर यहां 18 सौ श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब में मत्था टेककर मनौतियां मांगी। इस दौरान यहां गोविंद घाट गुरुद्वारा के मैनेजर सेवा सिंह, दिल्ली प्रधान जनक सिंह, लखनऊ के सरदार रविंदर सिंह, पंजाब के कपूरथला राणा इंद्र प्रताप सहित दिल्ली, छतीसगढ़, मुम्बई और पंजाब के अन्य जिलों के श्रद्धालु मौजूद रहे।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम को देखते हुए श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ट्रस्ट की ओर से तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा देखते हुए 10 अक्टूबर को धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस वर्ष बीते वर्ष की अपेक्षा तीन हजार अधिक तीर्थयात्री धाम पहुंचे। कपाट बंद होने के मौके पर यहां 18 सौ से अधिक तीर्थ यात्रियों ने गुरुद्वारे में मत्था टेका।

-नरेंद्रजीत सिंह बिंद्र, उपाध्यक्ष, गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट।

Tags: Hemkund Sahiblakshman mandirUttrakhand News
Previous Post

देश में गहराया कोयला संकट, NTPC की दूसरी इकाई भी हुई बंद

Next Post

हज यात्रा की तैयारी शुरू, महिलाओं को फिर मिलेगा मौका

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai flagged off the free Mobile Emerging Technology Lab
छत्तीसगढ़

ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री साय

15/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

CM पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की शिष्टाचार भेंट

15/07/2026
Mohali Nagar Nigam
पंजाब

विकास कार्यों पर मुहर के बीच मोहाली सदन बना अखाड़ा, पार्षद पति के बैठने पर विपक्ष ने काटा बवाल

15/07/2026
SIT re-enters Ram Temple offering theft case
Main Slider

राम मंदिर चंदा चोरी: आज खुलेगा महा-घोटाले का पूरा राज, SIT दाखिल करेगी अंतिम रिपोर्ट

15/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

मुख्यमंत्री सेहत योजना से स्ट्रोक मरीजों का भी मुफ्त इलाज, 914 मरीजों को मिला नया जीवन

15/07/2026
Next Post
Hajj Yatra

हज यात्रा की तैयारी शुरू, महिलाओं को फिर मिलेगा मौका

यह भी पढ़ें

KKR की दिनेश कार्तिक ने छोड़ी कप्तानी, ये खिलाड़ी बना टीम का नया कप्तान

16/10/2020
The sale of Samsung Galaxy M32 took place in the Indian market today.

भारतीय बाजार में आज हुई Samsung Galaxy M32 की सेल….

28/06/2021
India ready to make 2 changes after seeing the mood of the pitch due to rain

बारिश होने के कारण अब पिच का मिजाज देख 2 बदलाव करने को तैयार भारत

18/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version