• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आगरा को मोहब्बत की निशानी देने वाले शहंशाह ने किले के बुर्ज में तोड़ दिया दम

Desk by Desk
02/12/2020
in Main Slider, आगरा
0
mussaman burj

mussaman burj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। भारत को एक वैश्विक धरोधर देने वाले शंहशाह शाहजहां ने अपनी जिंदगी के अंतिम वर्ष कैद में बिताए। इतना ही नहीं उन्होंने कैद में ही अपने प्राण गंवा दिए। आगरा को मोहब्बत की निशानी देने वाले शहंशाह को उनके ही बेटे औरंगजेब ने आगरा के किले में बंदी बना लिया। मुसम्मन बुर्ज से अपनी बेगम मुमताज महल के मकबरे को देखते हुए ही उसने अंतिम सांसे ली थी। शाहजहां का यह किस्सा गाइड जब सुनाते हैं तो इस दास्तां को सुनकर पर्यटक भावुक हो जाते हैं।

‘मित्रों’ की आय हुई चौगुनी और किसान की होगी आधी : राहुल-प्रियंका

शाहजहां के बीमार पड़ने के बाद उसके पुत्रों में सत्ता के लिए संघर्ष हुआ था। शाहजहां अपने बड़े पुत्र दाराशिकोह को अपने बाद गद्दी पर बैठाना चाहता था। सत्ता के लिए हुए संघर्ष में औरंगजेब की विजय हुई और उसने दाराशिकोह को मरवा दिया। शाहजहां को उसने वर्ष 1658 में आगरा किला में बंदी बना लिया। बंदी काल में शाहजहां आगरा किला स्थित मुसम्मन बुर्ज से ताजमहल को निहारा करता था। यहीं जनवरी, 1666 में उसकी मौत हो गई। बेइंतहा खूबसूरत मुसम्मन बुर्ज का निर्माण शाहजहां ने सफेद संगमरमर से करवाया था। अष्टकोणीय मुसम्मन बुर्ज यमुना किनारा की तरफ बना हुआ है। किले में सबसे अधिक ऊंचाई पर बना यह भवन पूर्व मुखी है। इसमें पच्चीकारी का आकर्षक काम है, जिसमें कीमती पत्थर जड़े हुए हैं। बुर्ज में सामने की ओर बने फुव्वारे के तो कहने ही क्या? यहां पच्चीकारी के काम को देख सैलानी चकित हो जाते हैं।

विश्वभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6.38 करोड़ हुई, 14.79 लाख लोगों की मौत

अकबर ने बनवाया था मसम्मन बुर्ज

आगरा किला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा लगाए गए सांस्कृतिक नोटिस बोर्ड के अनुसार मुसम्मन बुर्ज को शाह बुर्ज या झरोखा भी कहा जाता था। इसका निर्माण शहंशाह अकबर ने झरोखा दर्शन के लिए रेड सैंड स्टोन से कराया था। वो यहीं से सूर्योदय के समय सूर्योपासना किया करता था। जहांगीर भी इसका इस्तेमाल झरोखे के रूप में करता था। वर्ष 1632-40 के दौरान शाहजहां ने इसका निर्माण करवाया था। यह भवन खास महल, दीवान-ए-खास, शीश महल व अन्य भवनों से जुड़ा हुआ है। औरंगजेब की कैद में वर्ष 1658 से 1666 तक शाहजहां यहीं रहा था। एएसआइ ने पिछले वर्ष मुसम्मन बुर्ज का संरक्षण कराया था। खराब हुए संगमरमर के पैनल, सामने का टूटा हुआ तोड़ा, निकले हुए पच्चीकारी के पत्थर दोबारा लगाए गए थे। संगमरमर की टूटी हुई जाली लगाई गई थी। संरक्षण पर करीब 24 लाख रुपये व्यय हुए थे।

Tags: #tajmahalAgra Fortagra-city-jagran-specialAurangzebHow Shahjahan DiedHPJagranSpecialMussaman BurjNational newsNEWSShahjahanstateUttar Pradesh news hindi newsआगरा किलाताजमहलमुसम्मन बुर्जशाहजहां
Previous Post

‘मित्रों’ की आय हुई चौगुनी और किसान की होगी आधी : राहुल-प्रियंका

Next Post

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 303 रन का लक्ष्य

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Next Post
ऑस्ट्रेलिया को 303 रन का लक्ष्य Australia's target of 303 runs

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 303 रन का लक्ष्य

यह भी पढ़ें

Pankaj Chaudhary

भाजपा में न वंशवाद चलता है, न जातिवाद, केवल कार्यकर्ता सर्वोपरि: पंकज चौधरी

14/12/2025
hadicraft pixabay

हस्तशिल्प उत्पाद को छूट, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कानून में किया संशोधन

13/12/2020
Savin Bansal

एयरपोर्ट विस्तारीकरण में किसी प्रकार की बाधा अनुमन्य नहीं: डीएम

28/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version