• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश का पूरा कारोबार चार- पांच उद्योगपतियों के बीच सिमटा : कपिल सिब्बल

Desk by Desk
10/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
कपिल सिब्बल kapil sibbal

कपिल सिब्बल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने राज्यसभा में बुधवार को सरकार पर बजट में वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश का पूरा कारोबार चार – पांच उद्योगपति परिवारों के बीच सिमट कर रह गया है ।

श्री सिब्बल ने राज्यसभा में वित्त वर्ष 2021—22 के बजट पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि असम , पश्चिम बंगाल और केरल में होने वाले चुनाव को ध्यान में रखकर आवंटन किये गये हैं । इन राज्यों में बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के लिए बजट का प्रस्ताव किया गया है । पश्चिम बंगाल में 675 किलोमीटर तथा केरल में 1100 किलोमीटर का निर्माण किया जायेगा ।

उन्होंने कहा कि दो – तीन व्यावसायिक परिवारों के पास बंदरगाह , हवाई अड्डा , स्टील और ऊर्जा का कारोबार चला गया है । रेलवे और कई अन्य क्षेत्रों में निजीकरण को बढावा दिया जा रहा है तथा सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों की गैर निष्पादित सम्पत्तियां बढ रही है । उन्होंने कहा कि देश की 73 प्रतिशत सम्पत्ति एक प्रतिशन व्यावसायिक घरानों के पास चली गयी है । उन्होंने कहा कि देश के छह – सात बड़े हवाई अड्डों को निजी हाथों में देने का वित्त मंत्रालय और नीति आयोग ने विरोध किया इसके बावजूद उसे निजी क्षेत्रों को दे दिया गया ।

रूसी अंतरिक्ष यान में धमाका, एस्ट्रोनॉट्स ने शेयर की तस्वीरें

कांग्रेस नेता ने कहा कि अमेरिका , यूरोप , चीन कई अन्य देशों में सरकार किसानों को बड़े पैमाने पर आर्थिक सहायता दे रही है, जबकि देश में किसान फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देने की मांग को लेकर आन्दोलन कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र का बजट कम किया गया है और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि को 75000 करोड़ रुपये से घटाकर 65000 करोड़ रुपये कर दिया गया है ।

श्री सिब्बल ने आरोप लगाया कि पिछले पांच साल से अर्थ व्यवस्था कुप्रबंधन का शिकार है । कोरोना संकट के दौरान कोयला , सीमेंट और इस्पात का उत्पादन कम हुआ । टेलीफोन ग्राहकों की संख्या में कमी आयी है । इसी तरह व्यावसायिक वाहनों के उत्पादन में भी कमी आयी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 86 फीसदी किसानों की ज़मीन पांच एकड़ से कम है। क्या वह आत्मनिर्भर हैं? क्या किसान इस वजह से आंदोलन कर रहा है, क्योंकि वह आत्मनिर्भर हैं? उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान बड़े पैमाने पर लोगों की नौकरियां चली गयी और रोजगार समाप्त होने के कारण लोगों को शहरों से गांव पैदल जाना पड़ा । पर्यटन क्षेत्र को भारी नुकसान हुआ है। तैयार आवास बिक नहीं रहा है । उन्होंने कहा कि बजट में आत्मनिर्भरता पर जोर दिया गया है और सभी लोग ऐसा चाहते भी हैं । उन्होंने सवाल किया कि क्या किसान , दलित , अल्पसंख्यक , छोटे उद्योग और व्यापारी आत्मनिर्भर हो पायेंगे ।

Tags: Budget 2021congressfarmers protestkapil sibalnarendra modiRajya Sabhaकपिल सिब्बल
Previous Post

यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम घोषित, देखें कब-कब होगी आपकी परीक्षा

Next Post

दंतेवाड़ा में तीन नक्सली गिरफ्तार,एक नक्सली डिप्टी कमांडर भी शामिल

Desk

Desk

Related Posts

CM Bhagwant Mann
पंजाब

मातृ-पुत्री सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे पैसे

01/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में जैन पर्यटन को रफ्तार, फिरोजाबाद स्थित छदामी लाल जैन मंदिर का 80 फीसदी काम पूरा

01/10/2026
Main Slider

वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

01/10/2026
Main Slider

वृद्धजन परिवार की विरासत और सुरक्षाकवच, सम्मान-सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी: धामी

01/10/2026
Main Slider

‘अखिलेश से पूछिए, इंडी गठबंधन की बैठक में क्यों नहीं आए?’, ओपी राजभर का राहुल गांधी पर सीधा हमला

01/10/2026
Next Post
naxalites arrested

दंतेवाड़ा में तीन नक्सली गिरफ्तार,एक नक्सली डिप्टी कमांडर भी शामिल

यह भी पढ़ें

Narottam Mishra

कोविड-19 वैक्सीन ट्रायल का वॉलंटियर नहीं बन पाने की मन में पीड़ा है : नरोत्तम

05/12/2020
Nitin Gadkari

नितिन गडकरी भी आए कोरोना की चपेट में, खुद को किया आइसोलेट

11/01/2022
Swami Prasad Maurya

श्रम मंत्री ने विधायक निधि से कोविड फंड को दिए एक करोड़ रुपये

03/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version