• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री योगी समेत इन दिग्गजों का EVM में कैद हो रहा इनका भाग्य

Writer D by Writer D
03/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उप्र (UP Election) में छठे चरण का मतदान बेहद खास माना जा रहा है। इस चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) गोरखपुर सदर सीट से चुनाव मैदान में हैं, तो वहीं उनके मंत्री जय प्रताप सिंह, सतीश द्विवेदी, सूर्य प्रताप शाही, उपेन्द्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ला जैसे अन्य महत्वपूर्ण नेताओं का भाग्य आज ईवीएम में कैद हो रहा है। भाजपा का साथ छोड़ चुके योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य इस चरण को दिलचस्प बनाए हैं। बसपा छोड़ साइकिल की सवारी करने वाले राम अचल राजभर और लालजी वर्मा अंबेडकर के चुनावी समीकरण को बदल सकते हैं।

लंबे समय बाद उत्तर प्रदेश में कोई मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव मैदान में है। मुलायम सिंह यादव के बाद योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री रहते हुए विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार योगी आदित्यनाथ ही हैं। ऐसे में उनकी सीट बेहद खास है। यह सीट नहीं लेकिन गोरखपुर जिला ही उनका परम्परागत क्षेत्र रहा है। 1998 से 2017 तक वह यहां से सांसद रहे। पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर परिणाम की चर्चा कम है। हार जीत के अंतर पर चर्चा ज्यादा हो रही है।

UP Election: अपने बूथ के पहले वोटर बने सीएम योगी

योगी सरकार के दो मंत्री सिद्धार्थनगर जिले से चुनाव लड़ रहे हैं। जयप्रताप सिंह जिले की बांसी सीटे तो सतीश द्विवेदी इटवा से चुनावी ताल ठोक रहे हैं। बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व सपा के उम्मीदवार माता प्रसाद पांडेय से कड़ी चुनौती मिल रही है। लड़ाई के हिसाब से जिले की इटवा सीट सुर्खियों में हैं।

योगी सरकार में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा ने नाता तोड़ लिया है। भाजपा से अलग होने के बाद उन्हें अपनी पड़रौना सीट छोड़कर भागना पड़ा। माना जा रहा है कि उन्हें अपनी परम्परागत सीट से चुनाव में हार का डर था। स्वामी इस चुनाव में कुशीनगर की फाजिल नगर सीट से सपा के टिकट पर उम्मीदवार हैं। यह सीट भी उनके लिए चुनौतीपूर्ण है। भाजपा का दावा है कि फाजिल नगर में कमल खिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यूज चैनाल के संवाद कार्यक्रम में कहा कि मेरे मुख्यमंत्री रहते हुए उनका हित नहीं सध रहा था। इसलिए वह भाजपा छोड़कर चले गये हैं। योगी ने दावा किया कि भाजपा का साथ छोड़ने वालों की हालत खराब है। स्वामी भी चुनाव हारेंगे।

वोट करने के बाद सीएम योगी बोले, छठे चरण में छक्का लगाएगी BJP

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कुशीनगर की तमुकुही राज सीट से एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा योगी सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही देवरिया की पथरदेव सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इनकी लड़ाई सपा के ब्रह्माशंकर त्रिपाठी से है। वह इन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप ने पत्नी सहित किया अपने मत का किया प्रयोग

अंबेडकरनगर जिला बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का गढ़ माना जा रहा है। इस विधानसभा चुनाव में बसपा की नीव हिलती हुई दिखाई दे रही है। वह इसलिए क्योंकि जिले के दिग्गज बसपा से अलग हो गये हैं। बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर और विधानसभा में बसपा के नेता लालजी वर्मा इसी जिले से आते हैं। यह दोनों नेता इस बार बसपा में नहीं हैं। रामअचल राजभर अंबेडकर की अकबरपुर और लालजी वर्मा अंबेडकर नगर की कटहरी विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। अंबेडकरनगर जिले की इन सीटों पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

UP Election: ओमप्रकाश राजभर ने परिवार के साथ किया मतदान

इसके अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी बलिया की बांसडीह सीट से चुनावी ताल ठोक रहे हैं। योगी सरकार के उद्यान राज्य मंत्री श्रीराम चौहान गोरखपुर की खजनी विधानसभा सीट, खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी बलिया की फेफना विधानसभा सीट, ग्राम्य विकास राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला बलिया की बैरिया, उप्र सरकार के सूचना सलाहकार व पत्रकार शलभ मणि त्रिपाठी बलिया सदर सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। पशुधन राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद गोरखपुर की चौरीचौरा सीट से चुनाव मैदान में हैं।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप ने पत्नी सहित किया अपने मत का किया प्रयोग

Next Post

UP Election: 11 बजे तक 21.79 फीसदी हुआ मतदान

Writer D

Writer D

Related Posts

Aadhar
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने दी ग्रामीणों को बड़ी राहत, 6 जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं शुरू

29/07/2026
The Yogi government will conduct two vaccination drives in August.
उत्तर प्रदेश

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच, अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार

29/07/2026
Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

स्कूल बंद करने के आरोप पर अखिलेश को संदीप सिंह का जवाब, ‘PDA नहीं, Propaganda Delivery by Akhilesh’

29/07/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार

29/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश भर में हो स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन : मुख्य सचिव

29/07/2026
Next Post
Lok Sabha Election

UP Election: 11 बजे तक 21.79 फीसदी हुआ मतदान

यह भी पढ़ें

Tej Pratap Yadav

लालू के लाल ने बदल दिया ‘अटल पार्क’ का नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा

21/08/2023
Seema Haider

छठी बार मां बनने वाली है सीमा हैदर, दूसरी बार देगी सचिन के दूसरे बच्चे को जन्म

07/12/2025
Bibhav Kumar

Swati Maliwal Beaten Case: बिभव कुमार की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने की फिर बढ़ाई हिरासत

28/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version