• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लव जिहाद पर बने कानून के तहत यूपी में पहली गिरफ्तारी, चार दिन पहले दर्ज हुआ था केस

Writer D by Writer D
03/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
लव जिहाद

लव जिहाद

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनने के बाद इस संबंध में दर्ज किए गए पहले मुकदमे का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

गैर कानूनी धर्म परिवर्तन अध्यादेश को राज्यपाल की मंजूरी मिलने बरेली के थाना देवरनिया में 28 नवंबर को पहला मुकदमा दर्ज किया गया था। उवैश अहमद नाम के एक शख्‍स पर आरोप लगा था क‍ि वह दूसरे समुदाय की लड़की को प्रलोभन देकर जबरन धर्म पर‍िवर्तन का दवाब बना रहा था।

पीड़‍ित छात्रा के प‍िता की श‍िकायत पर पुल‍िस ने र‍िपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर थी है। पुलिस ने उस समय बताया था कि देवरनिया  क्षेत्र के एक गांव  के रहने वाले एक शख्स ने पुल‍िस से की गई श‍िकायत में कहा था क‍ि पढ़ाई के समय गांव के उवैश अहमद पुत्र रफीक अहमद ने उसकी बेटी से जान-पहचान कर ली थी।

30 फीट गहरे बोरवेल से 20 घंटे बाद निकाला गया मासूम, भेजा गया अस्पताल

उसने  आरोप लगाया था क‍ि उवैश अहमद बहला-फुसलाकर प्रलोभन और दवाब में लेकर छात्रा पर धर्म पर‍िवर्तन के ल‍िए दवाब बना रहा है। व‍िरोध पर छात्रा के प‍िता और पर‍िवार को जान से मारने की धमकी है रहा है और गाली-गलौज करता है। मामला सामने आने के बाद से आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए घर से फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर देवरनिया रेलवे फाटक से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता के प‍िता की श‍िकायत को गंभीरता से लेकर आरोपी के ख‍िलाफ उत्‍तर प्रदेश व‍िध‍ि विरुद्ध धर्म संपर‍िवर्तन प्रत‍िषेध अध‍िन‍ियम और धारा 504, 506 के तहत केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी थी। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। जल्द ही उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

Tags: 24ghante online.comBareilly newscrime nes in hindicrime newslatest UP newsLatest Uttar Pradesh News in HindiLove JihadUP Governor Anandi Ben Patelup newsup news in hindiलव जिहाद में पहली गिरफ्तारी
Previous Post

30 फीट गहरे बोरवेल से 20 घंटे बाद निकाला गया मासूम, भेजा गया अस्पताल

Next Post

जिंदगी की जंग हार गया बोरवेल में गिरा 4 वर्षीय मासूम, 20 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Writer D

Writer D

Related Posts

Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
Next Post
child dead in borewell

जिंदगी की जंग हार गया बोरवेल में गिरा 4 वर्षीय मासूम, 20 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

यह भी पढ़ें

20GB रैम के साथ लॉन्च हुआ यह धमाकेदार फ्लैगशिप फोन, कैमरा भी टॉप क्लास!

लॉन्च हुआ 20GB RAM वाला यह फ्लैगशिप फोन, कैमरा भी लाजवाब!

26/11/2025

काले हिरण शिकार केस में सलमान खान ने 18 सालों बाद अब मांगी माफी, जानें पूरा मामला

10/02/2021
chhapra liquor case

छपरा जहरीली शराबकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 80 से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत

31/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version