• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिना स्लॉट बुक कराए लगवा सकेंगे पहली डोज, इनको दी जाएंगी प्राथमिकता

Writer D by Writer D
02/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
vaccination in up

vaccination in up

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में 80 फीसदी से अधिक पहली डोज वाले इलाके में विशेष अभियान चलाकर शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। वहीं, सोमवार को प्रदेश में क्लस्टर मॉडल 2 लागू कर दिया गया है। इसके तहत सात लाख 89 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब बिना स्लॉट बुक कराए पहली डोज लगवाई जा सकेगी। कोई भी व्यक्ति सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुक करते है, उन्हें सुबह 11 बजे तक प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाएगा।

प्रदेश में अब तक 13 करोड़ 16 लाख 62 हजार लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें नौ करोड़ 85 लाख 15 हजार को पहली और तीन करोड़ 31 लाख 47 हजार को दूसरी डोज दी गई है। टीकाकरण करने के लिए हर जिले में सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक टीकाकरण सेंटर खोला जा रहा है। क्लस्टर मॉडल 2 के तहत उन ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा, जिनके गांवों में ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण होगा।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मच्छर और जल जनित रोगों से बचाव के लिए जरूरी चिकित्सीय प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कानपुर में जीका के 10 मामले सामने आने के बाद विशेष सावधानी बरती जा रही है। जीका वायरस एडिज मच्छर के काटने से फैलता है। इसलिए जिस प्रकार से डेंगू व चिकनगुनिया के लिए सावधानी बरती जाती है, वही तरीका अपनाना है।

सपा विधायक सुभाष पासी ने छोड़ी साइकिल की सवारी, बीजेपी में हुए शामिल

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने अपील की है कि दूसरे प्रदेश से आने वाले लोग हर हाल में कोविड जांच करा लें। जब तक जांच रिपोर्ट न आए, तब तक परिवार व दोस्तों से अलग रहें। सावधानी से ही इस बीमारी से निपटा जा सकता है। उन्होंने बताया कि तीन नवंबर को निगरानी समितियों का ओरियंटेशन कराया जाएगा।

इसके लिए डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निगरानी समितियों को बाहर से आने वाले लोगो को कोविड जांच कराने के लिए प्रेरित करना है और लक्षण होने पर उन्हें मेडिकल किट देना है। निगरानी समितियों को 25 हजार मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई है।

Tags: corona viruscoronavirus casescoronavirus dose namecoronavirus essaycoronavirus indiacoronavirus newscoronavirus updatecoronavirus update delhicoronavirus update noidaLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in HindiVaccinationvaccine registration
Previous Post

Dhanteras : धनतेरस पर अमित शाह समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Next Post

धनतेरस पर घर लाए चांदी के लक्ष्मी-गणेश, धन-धान्य की होगी बरसात

Writer D

Writer D

Related Posts

Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
Lucknow Drug Racket Busted
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एएनटीएफ-एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई से नशीली दवाओं के संगठित कारोबार का खुलासा

04/09/2026
Next Post
Dhanteras

धनतेरस पर घर लाए चांदी के लक्ष्मी-गणेश, धन-धान्य की होगी बरसात

यह भी पढ़ें

विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस होगा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे : महाना

12/06/2021

आशुतोष टण्डन ने लखनऊ पूर्व के मण्डल कार्यकर्ताओं संग की बैठक

17/06/2021
Oil

इस दिन न करें तेल का इस्तेमाल, वरना हो जाएंगे कंगाल

17/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version