• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑनर किलिंग की वारदात को युवती के पांच भाईयों ने मिलकर दिया था अंजाम

Writer D by Writer D
07/11/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फर्रूखाबाद
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फर्रुखाबाद। थाना कमालगंज क्षेत्र में हुई ऑनर किलिंग में पांच भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आला कत्ल लेकर थाने पहुंचे कातिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

थाना कमालगंज के ग्राम राजेपुर सराय मेदा निवासी महावीर जाटव ने अपने बेटे रामकरन व उसकी प्रेमिका शिवानी की हत्या (Murder) करने के मामले में गांव के भैया लाल जाटव के पुत्र रतन, लालू, नितिन उर्फ टनिया, नीटू एवं कुलदीप के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिपोर्ट के मुताबिक नीटू बीती रात तीन बजे रामकरन को उसके घर से बुला ले गया। 20 मिनट बाद ही महावीर, नीटू के घर बेटे की जानकारी करने गए। नीटू व उसके भाइयों ने महावीर को बताया कि मेरी बहन शिवानी से तुम्हारा बेटा रामकरन प्रेम करता था। हम लोगों ने दोनों की हत्या कर उनके शव खंता नाला के पास फेंक दिया है। महावीर ने घटनास्थल के बारे में पूछा तो नीटू व उसके भाइयों ने गाली-गलौज करते हुए महावीर से कहा कि तुम यहां से चले जाओ नहीं तो तुम्हें भी मार कर फेंक देंगे।

परेशान महावीर पत्नी जानकी के साथ खंता नगला के निकट पहुंचे तो उन्होंने वहां रामकरन व शिवानी के रक्त रंजित शव पढ़े देखें। महावीर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में विश्वास व्यक्त किया है कि नीटू व उसके भाइयों ने ही रामकरन व शिवानी की हत्या की है। महावीर ने बताया कि बीती रात नौ बजे बाग में रामकरन व शिवानी को उसके परिजनों ने पकड़ लिया था। इस दौरान परिजनों सहित एक रिश्तेदार ने भी दोनों की पिटाई की थी।

गांव वालों को जानकारी हो जाने पर रामकरन को रात 10 बजे छोड़ दिया गया। रामकरन घर में आकर सो गया। इसके बाद रात तीन बजे नीटू रामकरन को यह कह कर ले गया कि शिवानी भी मान नहीं रही है, दोनों लोगों को कहीं दूर छोड़ आएंगे। गली में तीन लोग बाइक लिए खड़े थे। घर पहुंचने पर नीटू ने शिवानी व रामकरन को एक बाइक पर बिठाया और दो लोग आगे-पीछे बैठे। दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार होकर हम खंता नाला की ओर गए थे।

नीटू रसीद कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदारी का कार्य करता है। नीटू ने सुतली काटने वाली छुरी से दोनों की गर्दन काट कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। अन्य लोगों ने रामकरन व शिवानी के हाथ पकड़े थे। नीटू सुबह रक्त रंजित छुरी लेकर थाने गया था, जब पुलिस ने शिवानी के साथ ही रामकरण का शव बरामद कर लिया। तब महावीर को घटना की जानकारी दी गई थी।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सीओ सिटी आदि पुलिस फोर्स के साथ गांव में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि एक आरोपी पुलिस हिरासत में है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह ने सायं नीटू का चालान कर दिया।

Tags: farrukhabad news
Previous Post

ईयरफोन की वजह से ट्रेन की चपेट में आया बीटेक छात्र, मौत

Next Post

संदिग्ध हालत में महिला की मौत, ससुरालियों पर लगा हत्या का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार, नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर हुई छत और पढ़ाई की चिंता, परिवार के लिए योगी सरकार बनी सहारा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूरे प्रदेश में जल निकासी व्यवस्था को लेकर अधिकारी अलर्ट मोड में रहें: ए.के. शर्मा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

जो प्रदेश की सेवा में जुटे, योगी सरकार ने उनके परिवारों को दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
Next Post
Dead Bodies

संदिग्ध हालत में महिला की मौत, ससुरालियों पर लगा हत्या का आरोप

यह भी पढ़ें

Encounter

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश मेहताब ढेर, दरोगा भी घायल

26/06/2026
Balloon

खेल कूद प्रतियोगिता समापन में हादसा, गैस का गुब्बारा फटने से स्कूली बच्चे झुलसे

27/11/2021

माघ मेले में वही लोग आयें जिन्हें संकल्पित पूजा-अर्चना करनी है : गिरी

08/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version