• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश मेहताब ढेर, दरोगा भी घायल

Writer D by Writer D
26/06/2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, शामली
0
Encounter

Encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में शुक्रवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ (Encounter) में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मेहताब मारा गया। यह मुठभेड़ कांधला क्षेत्र की खंद्रावली पुलिस चौकी के पास हुई। इस दौरान कांधला थाने में तैनात दरोगा दीपचंद भी बदमाश की गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश ढेर

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि खंद्रावली पुलिस चौकी के पास दो बदमाश किसी वारदात की फिराक में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाइक सवार संदिग्धों को रोकने की कोशिश की।

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में 50 हजार का इनामी बदमाश मेहताब गोली लगने से घायल हो गया। वहीं बदमाशों की गोली से दरोगा दीपचंद भी जख्मी हो गए।

दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मेहताब को मृत घोषित कर दिया। उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार कांबिंग अभियान चला रही है।

कई राज्यों में दर्ज थे मुकदमे

पुलिस के अनुसार, मेहताब कैराना के मोहल्ला आलकलां का रहने वाला था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती समेत विभिन्न मामलों में कुल 34 मुकदमे दर्ज थे। वह शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत के अलावा हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में भी कई आपराधिक वारदातों में वांछित था। पुलिस का कहना है कि वह अपने गैंग का सरगना भी था।

महिला सिपाही और किसानों से लूट का था आरोपी

एसपी ने बताया कि मेहताब ने एक मार्च को पानीपत में तैनात एक महिला सिपाही से सोने के कुंडल लूट लिए थे। इसके अलावा आदर्श मंडी क्षेत्र में किसानों से हुई लूट की घटनाओं में भी उसका नाम सामने आया था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

हथियार और बाइक बरामद

मुठभेड़ (Encounter) के बाद पुलिस ने मौके से बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल, 9 एमएम की पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फरार बदमाश की तलाश के लिए आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Tags: kandhla policekhandrawali police postmehtab encountermehtab killedPolice EncounterRewarewarded criminalshamli encountershamli news
Previous Post

इस दिशा की खिड़की खोलने से घर से दूर होंगी परेशानियां

Next Post

शिवराज सिंह चौहान पहुंचे उत्तराखंड, सीएम धामी ने किया स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi performs Rudrabhishek
उत्तर प्रदेश

रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की लोक मंगल की कामना

11/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कचरे को समस्या नहीं, ऊर्जा, रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर में बदलने की जरूरत : ए के शर्मा

11/08/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

भाजपा और कांग्रेस से दूर रहने Gen Z: मायावती

11/08/2026
SP's protest over workers' issues
उत्तर प्रदेश

मजदूरों के मुद्दे पर सपा का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सतत विकास से बनी गोरखपुर की नई पहचान : CM योगी

11/08/2026
Next Post
Shivraj Singh Chouhan reached Uttarakhand

शिवराज सिंह चौहान पहुंचे उत्तराखंड, सीएम धामी ने किया स्वागत

यह भी पढ़ें

Taliban

‘1971 में भारत ने जैसा किया था, वैसा ही होगा’, इस देश ने पाकिस्तान को दी धमकी

02/01/2023
rape

रेप पीड़िता की हालत बिगड़ी, भाजपा विधायक ने मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

12/01/2021
underworld don Chhota Rajan

जिंदा है अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन, मौत की खबर को AIIMS ने किया खारिज

07/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version