• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी भागीदारी’, यह नारा सिर्फ नारा ही रहा : लल्लू

Writer D by Writer D
20/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मंगलवार को कहा कि निजीकरण को बढ़ावा देकर पिछड़ों के आरक्षण को समाप्त करने का काम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा 19 अति पिछड़ी जातियों के हक, सम्मान और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी के लिए अतिपिछड़ा सम्मेलन में श्री लल्लू ने कहा कि जमींदारी उन्मूलन कानून लागू करके पिछड़ों को जमीन का अधिकार देने का काम कांग्रेस ने किया। संविधान में आरक्षण का प्रावधान देकर पिछड़ों को संसाधन में भागीदारी करने का मौका दिया। पिछड़े वर्ग के गरीब छात्रों के लिए छात्रवृत्ति देने की कार्य योजना बनाकर कांग्रेस ने पिछड़े वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा में भागीदारी दिलायी। कुछ लोग आये और पिछड़ों को नारा दिया ‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी भागीदारी।’ लेकिन यह नारा सिर्फ नारा ही रहा।

टिकरी बार्डर पर किसान ने खाया जहर, हालत गंभीर, नोट में लिखी ये बात

उन्होने कहा कि कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टी की नीयत, नियति में अति पिछड़े वर्ग को लेकर कोई कार्यक्रम होता ही नहीं है। सपा, बसपा और भाजपा ने केवट, बिन्द, मल्लाह के नदी, नाले, तालाब के पट्टे का अधिकार इन तीनों ने ही छीना है। इस समुदाय के संसाधनों पर भागीदारी कांग्रेस ही सुनिश्चित कर सकती है। बुंदेलखंड में इसी समाज के लोग कर्ज के चलते खुदकुशी कर रहे हैं। सरकारी नौकरी, विश्वविद्यालयों, केंद्र की नौकरियों में इस समुदाय का प्रतिनिधित्व शून्य है। इस समाज के दम पर सपा, बसपा की दो बिरादरियों ने करोड़ो रूपये कमाए हैं।

श्री लल्लू ने कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती में पिछड़ों के अधिकार पर डाका डाला गया। दलितों, पिछड़ों पर ऐतिहासिक अन्याय हो रहा है। आज संविधान खतरे में है, आरक्षण को खत्म करने का षडयंत्र रचा जा रहा है। सबको एक साथ मिलकर कांग्रेस के साथ चलना होगा। देश, संविधान रहेगा तो आरक्षण और प्रतिनिधित्व भी रहेगा।

प्लास्टिक के कैरेट में छिपाकर बिहार जा रही 30 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि अतिपिछड़ों को सत्ता और संसाधन में भागीदारी चाहिए। जो चलने की हिम्मत न करे वो पिछड़ा, जो चलने की सोचे ही नहीं वो अतिपिछड़ा। उन्होने कहा कि धीवर, निषाद, कश्यप, मल्लाह, केवट, कहार, कुम्हार, प्रजापति, बिन्द की संख्या ढाई करोड़ के आसपास है। अति पिछड़ा समाज को मजबूती से कांग्रेस से जुड़ना चाहिए। हक सामने वाले को मजबूर करने से मिलता है।

पूर्व सांसद राकेश सचान ने कहा कि अगर सपा, बसपा, भाजपा से ठगे गए हो तो कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ा होना होगा। सपा, बसपा, भाजपा मुर्दाबाद करना होगा।

Tags: ajay kumar lalluup newsup politic news
Previous Post

कोविड-19 की चेन तोड़ने में टेस्टिंग की भूमिका महत्वपूर्ण : योगी

Next Post

झूठ बोलने और नफरत फैलाने वाली पार्टी है भाजपा : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post
akhilesh yadav

झूठ बोलने और नफरत फैलाने वाली पार्टी है भाजपा : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Dates Pudding

मीठे में बनाएं खजूर का हलवा, आसान है बनाने का तरीका

09/06/2026
Black heads

नाक के जिद्दी ब्लैकहेड्स को दूर करेंगे ये घरेलू उपाय

07/03/2025
सड़क हादसा

उन्नाव में सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर बाइक खाई में गिरी, दो दोस्तों की मौत

24/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version