• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिस घुरघुरी में सीता माता ने धोए थे पैर, मंत्री स्वाती सिंह के प्रयास से होगा कायाकल्प

Writer D by Writer D
23/10/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
Swati Singh

Swati Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कई दशकों से उपेक्षित मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक घुरघुरी तालाब का अब सौंदर्यीकरण हो जाएगा। इसके लिए सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक व प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह बहुत दिनों से लगी हुई थीं। इस ऐतिहासिक तालाब के लिए 157.70 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। इसमें से प्रथम 40 लाख रुपये की पहली किश्त जारी भी कर दिया गया है। इस तालाब का अस्तित्व भगवान राम के समय का माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि बिठूर जाते समय सीता ने इसमें पैर धोए थे। इसके बाद यहां का जल अमृत बन गया था।

यूपी पर्यटन विभाग द्वारा जारी किये गये बजट के साथ ही उच्च गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने की बात कही गयी है। 19वीं सदी में एक हिंदू राजा गुरुदयाल द्वारा बनवाये गये इस तालाब के प्रति उधर के लोगों में काफी आस्था है। दूर-दूर से लोग आकर इस तालाब में पूजा-पाठ करते हैं। इस तालाब के किनारे दुर्गा व हनुमान  का मंदिर भी है। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले में काफी दूर-दूर से लोग यहां आते हैं।

इस संबंध में राज्यमंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र हमारा परिवार है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने हर आस्था के केन्द्र को सुंदर व आकर्षक बनाने के लिए हर तरह से प्रयास किये हैं। इसी कड़ी में हमने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने विधानसभा क्षेत्र के इस ऐतिहासिक तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए अनुरोध की थी। इसके लिए उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बजट को स्वीकृति देते हुए प्रथम किश्त भी जारी कर दिया। काकोरी कस्बे में घुरघुरी तालाब के बारे में मान्यता है यह भगवान राम के समय से इसका अस्तित्व है। कहा जाता है कि बिठूर जाते समय सीता ने इसमें पैर धोए थे। इसके बाद यहां का जल अमृत बन गया था। लोग कहते हैं कि, कभी इस तालाब का जल लगाने से घाव ठीक हो जाते थे। ये पानी पीने से बीमार लोग ठीक हो जाते थे। देखरेख के अभाव में तालाब का पानी प्रदूषित होता चला गया।

चुनाव से पहले यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IPS सहित 10 DM का ट्रांसफर

आसपास के गांवों के लोग यहां कागज में अपनी अर् लिखकर यहां एक दीवार में लगा जाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से उनकी मुरादें पूरी हो जाती है। यह करीब साढ़े चार बीघे के खुले परिसर में बना हुआ है। स्थानीय निवासी महादेव प्रसाद अवस्थी ने बताया कि तालाब को गोड़ धुली नाम से भी जाना जाता है। कालांतर में इसे दस्तावेजों में गुरघुरी के नाम से दर्ज कर दिया गया। यह गुरुदयाल लाला के नाम पर दर्ज है जिनके बारे में लोगों को कुछ नहीं मालूम है।

मंत्री  ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र सरोजनी नगर में काकोरी विकासखंड में ऐतिहासिक ” घुरघुरी तालाब ” स्थित है । वर्ष 2017 में अपने प्रथम चुनाव प्रचार के दौरान पौराणिक ,आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के घुरघुरी ताल की उपेक्षा को देखकर मेरा मन अत्यंत विचलित हो गया था और मैंने  उमा भारती  को साथ ले जाकर घुरघुरी तालाब का दर्शन एवं निरीक्षण किया था साथ ही संकल्प लिया था कि अपने इसी कार्यकाल के दौरान मैं घुरघुरी ताल के विस्तृत एवं व्यापक संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य करूंगी । मुझे यह अवगत कराते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  की असीम प्रेरणा से घुरघुरी ताल के पर्यटन – विकास एवं सौंदर्यीकरण हेतु 157.70 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है । उन्होंने  सभी क्षेत्रवासियों को इस उपलब्धि हेतु   बधाईयाँ दी है।

Tags: Lucknow Newsswati singhup news
Previous Post

चुनाव से पहले यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IPS सहित 10 DM का ट्रांसफर

Next Post

LJA की लखनऊ इकाई के चुनाव हेतु दूसरे दिन भी भरे गए फार्म, इस दिन होगा मतदान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post

LJA की लखनऊ इकाई के चुनाव हेतु दूसरे दिन भी भरे गए फार्म, इस दिन होगा मतदान

यह भी पढ़ें

paneer tikka momos

संडे को बनाएं पनीर टिक्का मोमोज

10/02/2024
रियल हीरो

राफेल लड़ाकू विमान को फ़्रांस से भारत लाने वाले इन real heroes को सलाम, परिवार के साथ-साथ पूरे देश को गर्व

29/07/2020
priyanka gandhi

बिना कानूनी आधार के मुझे कैद में रखा गया है : प्रियंका

05/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version