• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सूबे के मुखिया लैपटॉप चलाना नहीं जानते, इसलिए बांटे नहीं : अखिलेश

Writer D by Writer D
30/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कन्नौज, राजनीति
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आम आदमी पार्टी (आप) के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर जनता को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने का वादा किया है।

श्री यादव ने गुरसहायगंज के सराय प्रयाग में कप्तान सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण किया और कहा कि स्व कप्तान सिंह यादव ने सपा की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कप्तान सिंह जैसा नेता सपा ने खोया है लेकिन उनके आदर्शों पर चलकर हम सब आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होने कहा कि देश को मुनाफा दे रहे सरकारी संस्थानों को बेचा जा रहा है जिससे देश के लोग गुलामी की तरफ बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में गरीब, किसान और नौजवान सब परेशान है। भाजपा सरकार ने जनता को सिर्फ लोक लुभावन सपने दिखाने का कार्य किया है। किसानों की आय दोगुनी करने के बजाय उन्हें बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया है। नौजवानों रोजी रोजगार के लिये भटक रहा है।

प्रदेश में पर्यटन उद्योग का भविष्य उज्जवल : डॉ. दिनेश शर्मा

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस सरकार ने विकास कार्य नहीं कराया उससे तुलना कैसे होगी। भाजपा गरीबों को सताने के लिए डराती है। पूर्व की सपा सरकार द्वारा एटा में फ्री इंडो सुपर सिक्सटी थर्मों प्लांट लगाने सहित कई अस्पतालों, विद्युत सब स्टेशनों के निर्माण सहित विद्युत तारों के जाल को फैलाया गया था लेकिन भाजपा सरकार द्वारा मीटर लगा कर अधिक बिल देने का कार्य किया गया है। सपा की सरकार बनते ही किसानो व गरीबों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा। सूबे के मुखिया लैपटॉप चलाना नहीं जानते हैं। इसलिए उन्होंने लैपटॉप नहीं बाटे।

श्री यादव ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा के गुंडों द्वारा मां बहनों से मारपीट सहित पर्चा छीननें व जिला प्रशासन को आगे कर जबरन चुनाव जीत लिए। सबसे अधिक झूठे मुकदमे जनपद कन्नौज में गंभीर धाराओं के तहत समाजवादियों पर दर्ज किए गए हैं। समाजवादियों ने सदैव संघर्ष का रास्ता अपनाया है। उन्होने कहा कि अभी बुलडोजर इधर चल रहा है तो कभी बुलडोजर उधर भी चलेगा।

उन्होने कहा कि पूर्व की सपा सरकार द्वारा दुर्घटना में मदद पहुंचाने के उद्देश्य समाजवादी एंबुलेंस एवं प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य डायल हंड्रेड सहित थानों को हजारों गाड़ियां दी गई थी। जिनका भाजपा सरकार सिर्फ नाम बदलने के अलावा रखरखाव भी नहीं कर पा रही है।

सपा अध्यक्ष ने शाक्य व कुशवाहा समाज के लोगों को सरकार बनने पर छिबरामऊ सौरिख चौराहे पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना कराने एवं अन्य स्थान पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगवानें की बात कही। उन्होंने कन्नौज के इतिहास को संजोने के लिए म्यूजियम बनाने सहित सम्राट हर्षवर्धन, जयचंद आदि की प्रतिमायें लगवाए जाने की भी घोषणा की।

Tags: akhilesh yadavkannauj newsup news
Previous Post

मोबाइल लूट कर भाग रहा बदमाश पुलिस की गोली से घायल, साथी फरार

Next Post

सरिया लूट का खुलासा, 40 लाख की सरिया सहित नौ आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post
arrested

सरिया लूट का खुलासा, 40 लाख की सरिया सहित नौ आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

नौकरी से निकाले जाने पर कर्मचारी भड़का, लगा दी सुपरस्टोर को लगा दी आग

24/12/2021
PM Modi watched Ramlala's 'Surya Abhishek' online

रामलला का दिव्य सूर्याभिषेक, पीएम मोदी ने ऑनलाइन देखा अद्भुत नजारा

17/04/2024
पीएम मोदी PM Modi

पीएम मोदी बोले- राष्ट्रहित में विचारधाराओं का टकराव ठीक नहीं

12/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version