• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविड-19 के खिलाफ ओडिशा के 70 फीसद बच्चों में मिली एंटीबॉडीज

ICMR के सर्वेक्षण से ओडिशा के 70 फीसद बच्चों में एंटीबॉडीज मिलने का पता चला है।

Desk by Desk
27/09/2021
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने की आशंका के बीच ओडिशा में ताजा सर्वेक्षण से खुलासा हुआ है कि 6-10 वर्षीय आयु समूह के 70 फीसद बच्चों में एंटीबॉडी विकसित हुई है, जबकि 11-18 वर्षीय आयु समूह के 74 फीसद बच्चों में एंटीबॉडीज की मौजूदगी का पता चला। 12 जिलों में सीरो सर्वेक्षण ये अनुमान और तुलना करने के लिए किया गया था कि खास आयु के बच्चों में कोरोना की एंटीबॉडीज कितनी है।

ओडिशा के 70 फीसद बच्चों में मिली एंटीबॉडीज

नतीजे देखकर विशेषज्ञों को लगता है कि, बच्चे उतने ज्यादा संवेदनशील नहीं हैं जितनी आशंका जताई जा रही थी। सर्वे को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने 29 अगस्त और 15 सितंबर के बीच किया था। उसमें 12 सौ हेल्थकेयर वर्कर्स समेत 6 हजार लोगों को शामिल किया गया। क्षेत्रीय मेडिकल रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर ने बताया, “70 फीसद सीरो की मौजूदगी 6-10 वर्षीय आयु समूह में पाई गई जबकि 11-18 वर्षीय आयु समूह के लिए ये 74 फीसद थी।

बेपटरी हुई यात्रियों से भरी ट्रेन, स्टेशन पर मची चीख-पुकार

ज्यादातर बच्चे विशेषकर 6-10 वर्षीय आयु समूह के वायरस का जोखिम नहीं पाया गया क्योंकि उनके घर के अंदर रहने की उम्मीद थी। उनको खतरा परिवार और दोस्तों से रहा होगा। हमारे नतीजे समानर हैं और राष्ट्रीय सीरो सर्वेक्षण के बराबर हैं। सर्वे में शामिल 25.6 फीसद लोगों का टीकाकरण पूरा हो चुका था, 41.4 फीसद का आंशिक टीकाकर हुआ था और 33 फीसद लोगों को वैक्सीन बिल्कुल नहीं लगाई गई थी। 19-44 वर्षीय आयु समूह में सर्वे से 75.68 फीसद की सीरो मौजूदगी का खुलासा हुआ।

ICMR के सीरो सर्वेक्षण का खुलासा

ये आंकड़ा 45-60 वर्षीय आयु समूह (72.65 फीसद) और 60 पार (66.04 फीसद) से अधिक है। आईसीएमआर लोगों के बीच कोरोना की पहुंच और इसके असर का पता लगाने के लिए सीरोलॉजिकल सर्वे कराता है। सीरोलॉजिकल टेस्ट दरअसल एक तरीके का ब्लड टेस्ट है जो व्यक्ति के खून में मौजूद एंटीबॉडी की पहचान करता है। ब्लड में अगर रेड ब्लड सेल निकाल दिया जाए तो जो पीला पदार्थ बचता है उसे सीरम कहते हैं। ब्‍लड सैंपल के जरिए इंसान के शरीर में एंटीबॉडीज का पता लगाया जाता है। एंटीबॉडीज बताती है कि कोई इंसान वायरस का शिकार हुआ है या नहीं। एंटीबॉडीज संक्रमण से लड़ने में मदद करती है।

Tags: antibodiesCOVID-19icmrOdishaSerological survey
Previous Post

आरती सिंह को सिद्धार्थ शुक्ला से बात ना करने का है दर्द, बोलीं- मैं उसके टच में नहीं रही

Next Post

रंजीत की शादी से खुश नहीं थे रिश्तेदार, एक्टर की सास से कह दी थी जहर देने की बात

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

30/10/2026
उत्तराखंड

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

30/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

30/10/2026
उत्तराखंड

चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर CM धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश

30/10/2026
Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Next Post

रंजीत की शादी से खुश नहीं थे रिश्तेदार, एक्टर की सास से कह दी थी जहर देने की बात

यह भी पढ़ें

एपी तटबंध का हाल जानने को कुशीनगर में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम योगी

29/09/2026

दवा लेने आई किशोरी से किया था दुष्कर्म, आरोपी चिकित्सक को मिली 10 वर्ष की कैद

04/09/2020
Excise Policy

नई नीति के जरिए अल्कोहल का दुरुपयोग रोकेगी योगी सरकार

12/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version