• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब 8.5 फीट ऊंची होगी रामलला की मूर्ति ताकि सूर्य की किरणों से हो अभिषेक

Writer D by Writer D
05/01/2023
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ram

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। रामलला ( Ramlala) की मूर्ति थोड़ी ऊंची बनाई जाए ताकि रामनवमी पर सूर्य की किरणों से उनका अभिषेक हो सके। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने तय किया कि अब पांच फीट नहीं मूर्ति की ऊंचाई 8.5 फीट रखी जाए तो बेहतर होगा। ट्रस्ट की बैठक पहली बार मणिरामदास की छावनी के चारधाम मंदिर में हुई। बैठक में रामजन्मभूमि में स्थापित होने वाली अचल मूर्ति के रंग-रूप, भव्यता आदि पर मंथन किया गया।

सुझाव दिया गया कि मूर्ति की ऊंचाई पांच फीट नहीं बल्कि 8.5 फीट ऊंची रखी जाए। वैज्ञानिकों के अनुसार पांच फीट ऊंची मूर्ति पर सूर्य की सीधी किरणें नहीं पड़ेंगी। मूर्ति निर्माण में कर्नाटक, उड़ीसा व पुणे के मूर्तिकार भी शामिल हैं। ये 15 दिन के भीतर एक चित्र बनाकर देंगे।

बैठक के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि चूंकि रामलला ( Ramlala) बाल स्वरूप में विराजमान होंगे। इसलिए उनकी मूर्ति में बालपन झलकना चाहिए। रामचरित मानस में रामलला के बाल स्वरूप का वर्णन जिस तरह से किया गया है, मूर्ति में उसकी झलक दिखनी चाहिए, इसको लेकर चर्चा हुई है। भगवान के हाथ-पैर कैसे हों, धनुष कैसा हो इन सब पर मंथन हुआ।

चंपत राय ने बताया कि 2021-23 तक के आय-व्यय का ब्योरा आयकर विभाग में ट्रस्ट द्वारा जमा करा दिया गया है। सभी सदस्यों को मंदिर निर्माण की प्रगति से भी अवगत कराया गया।

5.9 तीव्रता वाले भूकंप से हिली राजधानी, लोगों में दशहत

बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि, जगद्गुरू वासुदेवानंद सरस्वती, जगद्गुरू विश्वेशप्रपन्नतीर्थ, महंत दिनेंद्र दास, ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र, बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, कामेश्वर चौपाल, पदेन सदस्य जिलाधिकारी नितीश कुमार, मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा सहित कार्यदाई संस्थाओं के इंजीनियर मौजूद रहे। एक अन्य ट्रस्टी के. पराशरण वर्चुअल रूप से बैठक से जुड़े।

Tags: ayodhya newsram mandir nirmanRam temple constructionRamlalaup news
Previous Post

5.9 तीव्रता वाले भूकंप से हिली राजधानी, लोगों में दशहत

Next Post

देश में मिले ओमिक्रोन के 11 सब-वेरिएंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
Omicrone variant

देश में मिले ओमिक्रोन के 11 सब-वेरिएंट

यह भी पढ़ें

Laughing Buddha

घर में सुख-समृद्धि लाती है ये मूर्ति, जानिए इसे रखने की सही दिशा

15/01/2025

अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालकों से लाखों की वसूली करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

27/10/2021
Swatantra Dev -sadhvi niranjan

स्वतंत्र देव ने किया मतदान, साध्वी निरंजन ने भी किया अपने मत का प्रयोग

20/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version