• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन जिलों से इंटरनेशनल फ्लाइट का सफर होगा आसान, भरेंगे विकास की नई उड़ान

Writer D by Writer D
25/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नोएडा
0
Airports
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई उड़ान देगा। इससे मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़ और आगरा समेत कई जिलों में विकास की गति को रफ्तार मिलने की उम्मीद है। फिलहाल इन जिलों से हवाई उड़ान के लिए लोगों को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) का रुख करना पड़ता है। इसमें काफी समय खर्च होता है। इस एयरपोर्ट के बनने से दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा।

जेवर एयरपोर्ट बनने से मेरठ-बुलंदशहर से इंटरनेशनल उड़ान की दूरी कम हो जाएगी। मेरठ, बुलंदशहर से यह 50 किलोमीटर के दायरे में आ जाएगा। मेरठ के खेल उद्यमी, सर्राफा कारोबारी, हैंडलूम व्यापारी, बुलंदशहर के पॉटरी कारोबारी, मुजफ्फरनगर के गुड़ मंडी के लोगों को नए एयरपोर्ट का लाभ मिलेगा। खेल और ज्वैलरी उद्योग को चार चांद लग जाएंगे।

जेवर एयरपोर्ट से आगरा के पर्यटन को पंख लग जाएंगे। अभी दिल्ली के सहारे ही लोग हवाई यात्रा करते थे, लेकिन अब आगरा से मात्र डेढ़ से दो घंटे की दूरी पर दिल्ली और जेवर एयरपोर्ट होने से यहां के लोगों को ज्यादा फायदा होगा। आगरा में ताजमहल के कारण साल में 14 से 15 लाख पर्यटक भ्रमण करने आते हैं। विदेशी पर्यटक दिल्ली एयरपोर्ट से टैक्सी के माध्यम से आगरा आते हैं।

श्रीनगर में 30 से अधिक जगहों पर मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप

जेवर एयरपोर्ट से अलीगढ़ के ताला, हार्डवेयर, पीतल मूर्ति, इलेक्ट्रानिक, डिफेंस कॉरिडोर व एएमयू के विदेशी छात्रों को विशेष फायदा मिलेगा। अलीगढ़ में विदेशी बॉयर सीधे आएगा और इससे निर्यात में इजाफा होगा। यहां की 36 लाख से अधिक की आबादी को इसका लाभ मिलेगा। दिल्ली जाने के लिए तीन से चार घंटे के समय की बचत अलीगढ़ वालों की होगी।

जेवर एयरपोर्ट के निर्माण के बाद दिल्ली देश का पहला ऐसा शहर बन जाएगा, जिसके 70 किलोमीटर के दायरे में तीन एयरपोर्ट होंगे। दिल्ली में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट संचालित है। गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट से सिर्फ घरेलू उड़ान संचालित होती हैं। जेवर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनेगा।

Tags: Jewar Airportjewar newsNoida International AirportNoida newsup news
Previous Post

श्रीनगर में 30 से अधिक जगहों पर मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप

Next Post

आने वाली है पीएम किसान निधि की 10वीं किस्त, जानिए कब खाते में होगी ट्रांसफर

Writer D

Writer D

Related Posts

The Mahakal procession will be taken out today.
Main Slider

हर-हर महादेव से गूंजेगी उज्जैन नगरी, आज निकलेगी महाकाल की आखिरी राजसी सवारी

07/09/2026
Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

06/09/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Next Post
PM Kisan Nidhi

आने वाली है पीएम किसान निधि की 10वीं किस्त, जानिए कब खाते में होगी ट्रांसफर

यह भी पढ़ें

CM Bhagwant Mann

पंजाब सांप्रदायिक सद्भावना, आपसी भाईचारे, प्यार और अमन की धरती: CM भगवंत मान

28/01/2025

पीलीभीत में जनविश्वास यात्रा में सीएम योगी ने 2022 के लिए जनता से मांगा आशीर्वाद

30/12/2021

जरूरतमंदों के जीवन में सुख, समृद्धि सुनिश्चित करना ही है ‘मोदी मिशन’ : नकवी

17/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version