• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मजहबी कट्टरता की अमानवीय विभीषिका को प्रकट करती है ‘द कश्मीर फाइल्स’: योगी

Writer D by Writer D
20/03/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi) ने कश्मीरी पंडितों के अपनी जन्मभूमि से पलायन की विभीषिका पर आधारित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) की तारीफ करते हुए कहा है कि यह फिल्म जम्मू कश्मीर में आतंकवाद और धार्मिक कट्टरता की अमानवीय विभीषिका को निर्भीकता से उजागर करती है।

फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहाेत्री और अभिनेता अनुपम खेर तथा अभिनेत्री पल्लवी जाेशी सहित इस फिल्म की टीम के अन्य सदस्यों से रविवार को यहां मुलाकात के दौरान योगी ने कहा कि यह फिल्म बेशक देश और समाज काे जागरुक करने का भी काम करेगी। योगी ने इस फिल्म के निर्माण से जुड़ी टीम के सदस्यों से मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए कहा, “फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ मजहबी कट्टरता व आतंकवाद की अमानवीय विभीषिका को निर्भीकता से प्रकट करती है। निःसंदेह यह चलचित्र समाज व देश को जागरूक करने का काम करेगा।

ऐसी विचारोत्तेजक फिल्म निर्माण के लिए पूरी टीम को बधाई देता हूं।”

अग्निहोत्री ने बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से योगी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा, “आपने इतनी व्यस्तता के बावजूद हमारे लिए इतना लम्बा समय निकाला उसके लिए योगी जी, आपका बहुत धन्यवाद। अखंड भारत का जो आपका सपना है ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने उस दिशा में सारे विश्व में समस्त भारतीयों को जोड़ने का अभूतपूर्व काम किया है। भारतीय सभ्यता के लिए यह एक स्वर्ण काल है।”

‘the kashmir files’ की टीम ने राज्यपाल और योगी से की मुलाकात

उल्लेखनीय है कि अग्निहोत्री और खेर सहित इस फिल्म की टीम के सदस्यों ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी के अलावा प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी मुलाकात की। इस फिल्म को सिनेमाघर में जाकर देखने और इसकी प्रशंसा करने के लिये उन्होंने अपनी टीम की ओर से राज्यपाल का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सिनेमा कारोबार को लाभान्वित करने वाली ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों से भारतीय फिल्म उद्योग उन्नति के शिखर पर पहुंचेगा।

अग्निहोत्री ने देर शाम यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इस फिल्म पर विवाद उत्पन्न करने वालों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के लिये कश्मीर एक दुकान है, जिसे चलाये रखने के लिये ऐसे लोग इस फिल्म पर विवाद पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ बनी इस फिल्म ने जाति और मजहब से इतर दुनिया भर में लोगों को एकजुट करने का काम किया है।

‘the kashmir files’ ने रचा इतिहास, 8वें दिन तोड़े कई फिल्मों के रिकॉर्ड

अग्निहाेत्री ने कहा कि इस विषय पर कोई दृष्टांत दिये बिना यह फिल्म बताती है कि समाज में कब और कैसे आतंकवाद प्रवेश करता है, और जब कुछ लोग इसे विचारधारा के आधार पर संरक्षण देते हैं तब समाज में क्या क्या घटित होता है। उन्होंने कहा कि सही घटना पर आधारित इस फिल्म की कहानी को लोग देखना चाहते थे और अब इसे 32 साल बाद दिखाया जा सका है।

अग्निहोत्री ने कहा कि फिल्म के निर्माता अभिषेक अग्रवाल ने ऐसे समय में इस फिल्म के निर्माण में सहयोग किया जबकि इस तरह के विषय को कोई छूना भी नहीं चाहता था। उन्हाेंने इसके लिये अग्रवाल को धन्यवाद देते हुए कहा कि पहले इस तरह की फिल्मों को प्रतिबंधित कर देना ही सरकार की नीति थी। अग्निहोत्री ने कहा कि जो लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं, उन्हें सालों से फैलाये जा रहे झूठ का पर्दाफाश होने से परेशानी है।

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही ‘The Kashmir Files’ अब यूपी में भी हुई टैक्स फ्री

फिल्म में अभिनय के हुनर का जोरदार प्रदर्शन करने वाली अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यह फिल्म काल्पनिक पटकथा पर नहीं बल्कि पूरी तरह से सत्य घटना पर आधारित है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म पर चार साल से काम चल रहा था और इस दौरान टीम के लोगों ने दुनिया भर में बसे कश्मीर के पीड़ितों से मिल कर उनके विस्तृत साक्षात्कार भी किये। जिन्हें बाद में श्रंखलाबद्ध तरीके से बाद में जारी भी किया जायेगा।

Tags: Lucknow NewsThe Kashmir FilesYogi News
Previous Post

ब्रह्मपुत्र मेल के कोच में अचानक लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़

Next Post

जेलेंस्की से बातचीत को तैयार हुए पुतिन

Writer D

Writer D

Related Posts

Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Sports Science and Injury Management Centre being built in Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा, लखनऊ में बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

05/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के प्रयासों से मजबूत हो रही शिक्षक प्रशिक्षण व्यवस्था, 17 डायटों में वरिष्ठ प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य का प्रभार

05/09/2026
1098 Child Helpline
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में गुमशुदा बच्चों की तलाश को मिली और रफ्तार, 18 हजार से ज्यादा मामलों का निस्तारण

05/09/2026
Invitation to Taiwanese tech companies to invest in UP
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने ताइवान की टेक कंपनियों को दिया यूपी में निवेश का न्योता

05/09/2026
Next Post

जेलेंस्की से बातचीत को तैयार हुए पुतिन

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

किसान अपना भविष्य बचाने के संघर्ष में बलिदान कर रहे : अखिलेश

06/01/2021
Mukhtar Ansari

‘जेल में दिया जा रहा जहर’, मुख्तार अंसारी ने लगाई कोर्ट में लगाई गुहार

22/03/2024
Heavy industries started setting up in Gida as well.

बदला माहौल तो गीडा में भी लगने लगीं हैवी इंडस्ट्रीज

10/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version