• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यह स्वादिष्ट डिश बन जाएगी सबकी फेवरेट, जो भी खाएगा वो दोबारा मांगेगा

Writer D by Writer D
21/01/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Kathiawadi masala khichdi

Kathiawadi masala khichdi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खिचड़ी एक ऐसी डिश है जो लगभग हर घर में बनती है। इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आज हम आपको काठियावाड़ी मसाला खिचड़ी (Kathiawadi masala khichdi) की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे पसंद करने वालों की कमी नहीं है। पाचन में हल्की होने के साथ ही यह स्वादिष्ट भी होती है। इसे बनाने की विधि सरल है और ये आसानी से तैयार होने वाला फूड है। कई तरह के मसालों से भरपूर इस डिश में आप अलग-अलग तरह की सब्जियों का उपयोग कर सकते हैं। इसे जो भी खाएगा वो दोबारा मांगेगा। आपने अगर इसे कभी ट्राई नहीं किया है तो इस बार इसे किसी भी दिन बनाकर जरूर देखें।

काठियावाड़ी मसाला खिचड़ी (Kathiawadi masala khichdi) बनाने की सामग्री

चावल – 1 कटोरी
मूंग दाल – 1 कटोरी
प्याज – 1
टमाटर – 1
आलू – 1
मटर – 1/2 कटोरी
अदरक कद्दूकस – 1 टी स्पून
लहसुन कलियां – 4-5
हरी लहसुन कटी – 1 टेबल स्पून
हरी मिर्च कटी – 1
हरा धनिया बारीक कटा – 3 टेबल स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टेबल स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
तेल – 4 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

काठियावाड़ी मसाला खिचड़ी (Kathiawadi masala khichdi) बनाने की विधि

– चावल और दाल को साफ करें और फिर उन्हें पानी से धो लें। इसके बाद प्याज, टमाटर और आलू के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें।
– इसके बाद एक प्रेशर कुकर लें और उसमें भिगोए दाल-चावल डालें। इसके बाद कुकर में कटे हुए आलू, मटर दाने, हल्दी और थोड़ा सा नमक डाल दें।
– दाल-चावल के अनुपात में चार गुना पानी डालकर कुकर को बंद कर खिचड़ी को पका लें। 3-4 सीटी में दाल-चावल अच्छी तरह से पक जाएंगे।
– अब एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। तेल गरम होने के बाद जीरा, लहसुन के टुकड़े, अदरक कसी हुई और हींग डालकर भूनें।
– कुछ सैकंड बाद बारीक कटा प्याज और कटा हरा लहसुन डालकर चम्मच से चलाते हुए पकाएं।
– जब प्याज नरम होने लगे तो इसके बाद कटे टमाटर, हरी मिर्च, गरम मसाला और थोड़ी सी हल्दी डालकर चलाते हुए पकाएं।
– कुछ देर बाद टमाटर भी नरम हो जाएंगे और मसाला तेल छोड़ना शुरू कर देगा। इसके बाद कड़ाही में थोड़ा सा पानी डालें और मसाले में उबाल आने दें।
– इसके बाद इसमें पकाई हुई खिचड़ी को डालकर मिक्स कर दें। अब खिचड़ी को तेज आंच पर 2 मिनट तक और पकाएं।
– इसके बाद हरी धनिया पत्ती डाल दें और गैस बंद कर दें। तैयार है काठियावाड़ी खिचड़ी (Kathiawadi masala khichdi) । इसे गरमागरम सर्व करें।

Tags: kathiawadi masala khichdikathiawadi masala khichdi ingredientskathiawadi masala khichdi recipe
Previous Post

चिन के कालेपन को इन टिप्स से पाएं छुटकारा

Next Post

इस डिश में है खास बात, इसके जायके का हर कोई हो जाएगा दीवाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
Main Slider

पंजाब चुनाव के लिए AAP का पहला दांव, भगवंत मान फिर धुरी से आजमाएंगे किस्मत

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Next Post
Dahi Papad Sabji

इस डिश में है खास बात, इसके जायके का हर कोई हो जाएगा दीवाना

यह भी पढ़ें

CM Dhami

ऑपरेशन कालनेमि के तहत अभी तक 60 से अधिक छदम वेषधारी गिरफ्तार हो चुके: सीएम धामी

12/07/2025
Meetu Singh- riya

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन मीतू पर साधा निशाना, बोलीं- तबीयत खराब थी तो……

28/08/2020

कोर्ट में ब्लास्ट के बाद मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस की स्पेशल सेल

09/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version