• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में घुसकर युवती को गोली मारकर सिरफिरे युवक ने की आत्महत्या

Writer D by Writer D
06/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सहारनपुर
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के गंगोह इलाके एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी को गोली मारने के बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

गंगोह थाना प्रभारी अशोक सोलंकी ने आज यहां बताय कि गंगोह इलाके के सांगाठेड़ा गांव में कल रात 23 वर्षीय रजत कुमार रोहेला 16 वर्षीय किशोरी के एक घर गया और उसे गोली मारकर घायल कर दिया और करीब तीन घंटे बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि घायल किशोरी का पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया है। उसका आपरेशन कर दिया गया लेकिन हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि घायल किशोरी के पिता की दुकान में रजत हलवाई की दुकान चलाता था जबकि वहीं किशोरी के पिता की किराना की दुकान है। कल आधी रात के करीब रजत किसी तरह से उसके मकान में घुसा और किशोरी को अपने साथ ले जाने की जिद्द करने लगा। किशोरी और साथ सो रही बड़ी बहन ने रजत के इस व्यवहार का विरोध किया। जिससे नाराज होकर उसने तमंचे से किशोरी को गोली मार दी। गोली चलने की घटना से आस पड़ौस के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।

श्री सोलंकी ने बताया कि किशोरी को रात में ही चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया गया था जबकि सुबह होने पर रजत का शव सांगाठेड़ा रामपुर मार्ग पर खेत में नलकूप पर पड़ा मिला। उसकी गर्दन में गोली लगी हुई थी और शव के पास ही तमंचा और कारतूस पड़े मिले। मृतक के पिता बृजपाल ने किशोरी के परिजनों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया और इस संबंध में एक तहरीर गंगोह कोतवाली में दी है। बृजपाल का कहना था कि कोई उनके बेटे को घर से बुलाकर ले गया था। दूसरी ओर घायल किशोरी के पिता ने रजत के खिलाफ दी तहरीर में कहा है कि उसने उनके घर में घुसकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और विरोध करने पर गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

इस बीच पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह एक तरफा प्यार का मामला लगता है। जिसमें संदिग्ध युवक ने जहां एक किशोरी की जान लेने की कोशिश की और निराशा में आत्महत्या कर ली।

Tags: crime newsSaharanpur newsup news
Previous Post

हथिनी कुंड बैराज से बरामद हुआ आंध्र प्रदेश की महिला का शव

Next Post

‘राजेश’ बन करता रहा तीन साल तक महिला का शारीरिक शोषण

Writer D

Writer D

Related Posts

Stock Market
Business

शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

09/09/2026
Hartalika Teej
Main Slider

हरतालिका तीज कब है- 13 या 14 सितंबर? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

09/09/2026
Deepak
Main Slider

पूजा के लिए मिट्टी का दीपक खरीदने का कौन सा दिन शुभ?

09/09/2026
aaj ka rashifal
Main Slider

Aaj Ka Rashifal: इन जातकों को मिलेगा धन कमाने का मौका, जानें अपनी राशि का हाल

09/09/2026
Panchang
Main Slider

आज का पंचांग : इस दिशा में न करें यात्रा, बनता काम बिगड़ जाएगा

09/09/2026
Next Post
Love Jihad

'राजेश' बन करता रहा तीन साल तक महिला का शारीरिक शोषण

यह भी पढ़ें

Chardham yatra

कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही E-Pass से कर सकेंगे चारधाम की यात्रा

28/08/2020
Rihana

रिहाना ने भगवान गणेश के पेनडेंट के साथ शेयर की टॉपलेस फोटो, हुई ट्रोल

16/02/2021
Ram Gopal Yadav

राम गोपाल यादव को WhatsApp ने रोका, सामने आई बड़ी वजह

07/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version