• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शख्स ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास, सामने आई ये बड़ी वजह

Writer D by Writer D
21/01/2022
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Supreme Court

Supreme Court

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पिछले कुछ माह से सैलरी नहीं मिलने से आर्थिक तंगी झेल रहे एक अधेड़ शख्स ने सुप्रीम कोर्ट के गेट के बाहर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया है। उसने जैसे ही गेट के बाहर खुद को आग लगाई, वहां एकदम से अफरा-तफरी मच गई।

घटना सुप्रीम कोर्ट के गेट संख्या-1 के बाहर की है, जहां उक्त शख्स द्वारा खुद को आग लगाए जाने के बाद आसपास मौजूद पुलिसकर्मी हरकत में आए। तत्काल पुलिसकर्मियों ने कपड़ा डालकर किसी तरह से आग बूझाया और झुलसी हालत में उक्त शख्स को उठाकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के बाद उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। हालांकि इस घटना को लेकर खबर लिखे जाने तक पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी साझा नहीं की थी।

घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस सूत्रों ने घायल शख्स की पहचान 56 वर्षीय राजाबाबू गुप्ता के तौर पर की है, जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जाता है कि वह अपने परिवार के साथ नोएडा सेक्टर में रहता है और नोएडा में ही स्थित एक पंखे की फैक्ट्री में नौकरी करता है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो शुरुआती जांच के दौरान पता चला वह जिस फैक्ट्री में काम करता है, वहां उसे पिछले तीन माह से सैलरी नहीं मिली थी। इतना ही नहीं तीन माह की सैलरी बकाया रखने के बाद भी फैक्ट्री में नौकरी से उसे निकाल दिया गया था। जिसके बाद न्याय की गुहार लगाने के लिए वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और कोर्ट के बाहर ही खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। दावा है कि सैलरी नहीं मिलने से उसके लिए अपने परिवार को खाना तक देना मुश्किल हो रहा था। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1.48 बजे के आसपास सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर-1 के पास की है।

भारत ने गवाईं ODI सीरीज, सात विकेट से साउथ अफ्रीका ने जीता दूसरा वनडे

वीडियो हुई सोशल मीडिया पर वायरल…

पुलिस सूत्रों की माने तो फिलहाल पीड़ित शख्स के पास से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि आर्थिक तंगी की वजह से उक्त शख्स और उसके परिवार के लिए भूखा मरने की नौबत आ गई थी। ऐसे में न्याय पाने के लिए उसने यह कदम उठाया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के बाहर हुई घटना का पास में मौजूद एक शख्स ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। करीब 40 सेकेंड का वीडियो वायरल होने के बाद इसको लेकर लोग तरह-तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पुलिस उक्त शख्स पर कपड़ा डालकर आग बूझा रही है, साथ ही झुलसी हालत में उसे गाड़ी में बैठकर अस्पताल ले जा रहे हैं।

Tags: crime newsdelhi newsNational newsSupreme Court
Previous Post

भारत ने गवाईं ODI सीरीज, सात विकेट से साउथ अफ्रीका ने जीता दूसरा वनडे

Next Post

IPL Mega Auction 2022: केएल राहुल को लखनऊ ने बनाया अपना कप्तान

Writer D

Writer D

Related Posts

hair
फैशन/शैली

ये पत्ते बनाएंगे आपके बालों को चमकदार

03/06/2026
CM Dhami
Main Slider

देवप्रयाग के पास वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, घायलों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

02/06/2026
Major cyber attack on CBSE re-evaluation website
Main Slider

CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, री-इवैल्यूएशन वेबसाइट पर एक मिनट में आए 15 लाख हिट

02/06/2026
Twisha Case: Samarth and Giribala sent to 14-day judicial custody
Main Slider

Twisha Case: समर्थ और गिरिबाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 सेकंड का झूठ पड़ा भारी

02/06/2026
Prateek Yadav's daughter got her father's tattoo made on her hand.
Main Slider

प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर बनवाया खास टैटू! बोलीं— पापा हमेशा मेरे साथ

02/06/2026
Next Post
KL Rahul

IPL Mega Auction 2022: केएल राहुल को लखनऊ ने बनाया अपना कप्तान

यह भी पढ़ें

Twitter got a big shock, now users are shifting from 'Twitter' to 'Koo' app

ट्विट्टर को लगा बड़ा झटका, अब ‘ट्विट्टर’ से ‘कू’ ऐप पर शिफ्ट हो रहे यूजर्स

29/05/2021
अमीषा पटेल

शॉर्ट ड्रेस पहनकर पूजा करने मंदिर पहुंचीं अमीषा पटेल

25/07/2020
rhea chakraborty

सुशांत सिंह राजपूत केस : रिया के वकील ने अब पुलिस के इन आरोपों का किया खंडन

03/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version