• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मीठे खाने को मचलता है मन, डायबिटीज के मरीज करें इस चीज का सेवन

Writer D by Writer D
20/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Diabetes

Diabetes

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

डायबिटीज की बीमारी एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। यह बीमारी लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना काफी जरूरी होता है।

डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। डायबिटीज के मरीजों को बहुत सी चीजें खाने की मनाही होती है जिसमें से कुछ हैं चीनी, चावल आलू आदि। ऐसे में बहुत से डायबिटीज के मरीजों का मीठा खाने को मन मचलता रहता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप चीनी की जगह पर इस्तेमाल कर सकते हैं और इससे आपकी मीठा खाने की इच्छा पूरी हो जाएगी और ब्लड शुगर लेवल भी नहीं बढ़ेगा।

हम बात कर रहे हैं मुलेठी की। आयुर्वेद में मुलेठी के कई फायदों के बारे में बताया गया है। इसमें कैल्शियम, एंटी ऑक्सिडेंट, एंटीबायोटिक और प्रोटीन के तत्व पाए जाते हैं। डायबिटीज के मरीज शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। मुलेठी ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रखने का काम करती है। आइए जानते हैं मुलेठी के

पाचन के लिए-

मुलेठी में फ्लेवोनॉइड जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो पाचन को तो अच्छा रखने का काम करता ही है। साथ ही ये वजन को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। मुलेठी पेट के अल्सर की समस्या को खत्म करने में मददगार माना जाता है।

सर्दी-खांसी के लिए-

सर्दी के मौसम में खांसी की समस्या अक्सर होती है। ऐसे में मुलेठी के छोटे-छोटे टुकड़े करके चुसते रहने से खांसी की समस्या में राहत मिल सकती है। मुलेठी को गले में कफ होने पर भी काफी लाभदायक माना जाता है। कफ की शिकायत होने पर मुलेठी के चुर्ण को शहद के साथ इस्तेमाल करना मददगार हो सकता है।

अर्थराइटिस के लिए- 

अगर आपको अर्थराइटिस की समस्या है तो ऐसे में आप मुलेठी का सेवन कर सकते हैं। दरअसल मुलेठी में एंटी ऑक्सिडेंट औऱ एंटीबायोटिक के गुण पाए जाते हैं जो अर्थराइटिस, दर्द सूजन को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। अर्थराइटिस के मरीजों को मुलेठी की चाय का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है।

डायबिटीज के लिए– 

डायबिटीज के मरीजों के लिए मुलेठी काफी फायदेमंद साबित होती है। एक गिलास गुनगुने पानी में मुलेठी का पाउडर मिलाकर पी सकते हैं, इससे भी शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है।

Tags: blood sugar levelDiabetesdiabetes care tips
Previous Post

वास्तुदोष से लेकर ग्रहों की शांति में सहायक है सुगंधित अष्टगंध

Next Post

इस अंदाज में खाए खाना रहेगा फायदेमंद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Nobel Chemistry 2026: रसायन विज्ञान का नोबेल हेनरी कागन-केन्सो सोई को, दवाओं के निर्माण में अहम खोज

07/10/2026
Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Next Post
Do not do these 4 things at night even by mistake

इस अंदाज में खाए खाना रहेगा फायदेमंद

यह भी पढ़ें

waxing

वैक्सिंग के बाद भी पैर नहीं दिखते खूबसूरत, तो ट्राई करें ये टिप्स

06/03/2025
Nokia 5710 XpressAudio

लॉंच हुआ Nokia 5710 XpressAudio, जानिए इसके धांसू फीचर्स

12/07/2022
UGC-NET

जल्द जारी होगा यूजीसी नेट का रिजल्ट, ऐसे देख सकते है स्कोरबोर्ड

24/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version