• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दबंगों ने युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, हत्या की आशंका

Writer D by Writer D
21/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, फतेहपुर
0
Beaten

Beaten

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फतेहपुर। जिले में गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर गांव के दबंगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पिटाई के बाद से युवक लापता है। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसे पांडू नदी में रेस्क्यू चला कर खोजने का प्रयास कर रही है। लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने हत्या किये जाने की आशंका जताई है। परिजनों ने हत्या किये जाने आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि युवक की हत्या कर शव को रूसी-परसदेपुर के मध्य पांडु नदी में फेंक दिया गया है।

बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई गांव निवासी अभिषेक त्रिपाठी उर्फ आदेश(45)पुत्र अजय त्रिपाठी गांव में खेती किसानी करता है। परिजनों ने बताया कि बुधवार को दोपहर बाद अभिषेक घर से नलकूप की ओर निकल गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर शाम को रूसी गांव के ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि अभिषेक को पकड़कर कुछ लोग उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर रहे हैं और ईंट-पत्थर से हमला कर रहे हैं। परिजन जब तक दौड़कर मौके पर पहुंचते, तब तक वहां से आरोपित भाग चुके थे और अभिषेक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने हत्या कर शव रूसी और परसदेपुर के मध्य पांडु नदी में फेंके जाने की आशंका जताते हुए पुलिस के आलाधिकारियों से शिकायत की है।

युवक की पत्नी कल्पना देवी ने बकेवर थाने को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की देर शाम छुन्नू तिवारी व उनके पुत्र सोनू तिवारी, मोनू तिवारी, रज्जन तिवारी, आलोक तिवारी, गुड्डू आदि चौकी इंचार्ज देवमई के साथ घटना के पूर्व आये थे और चौकी इंचार्ज राजेश यादव ने युवक अभिषेक पर गांजा बेचने का आरोप लगाते हुए परिजनों पर पुलिसिया रौब दिखाते हुए धमकाया भी था। इसके बाद आरोपियों ने उस समय हमला कर दिया जब वह घर से अपने खेत गए थे। हमलावर जब लगातार मारपीट करने लगे तो वह रुसी की तरफ भागे। मोटर साइकिल सवार आरोपी पीछा कर उन्हें मारते-पीटते रहे।

पीड़ित के साले ने बताया कि चौकी इंचार्ज भी आरोपियों के पीछे मोटर साइकिल से दिखाई दिये। रूसी और परसदेपुर गांव के मध्य पाण्डव नदी तक आरोपियों को पीछा करते हुए देखे जाने की बात कही गई है। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने उसे पीट-पीट कर नदी में फेंक दिया।

सूचना पर सीओ बिंदकी योगेंद्र सिंह मलिक, बकेवर थानाध्यक्ष नीरज यादव सहित कई थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और गोताखोरों की मदद से जाल डालकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी।

मामले की जानकारी पर सीओ बिंदकी योगेन्द्र सिंह मलिक आसपास के थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू करा दी। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में रेस्क्यू चलाया । दूसरे दिन भी युवक का कोई पता नहीं लगा। लापता युवक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांडू नदी में अभी भी रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक कोई सफलता नहीं मिली। मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Tags: crime newsfatehpur newsup news
Previous Post

चुनावी रंजिश में दबंगों ने दो महिलाओं समेत तीन को पीटा

Next Post

OLX पर विज्ञापन देखकर मोबाइल ठगी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Sports Science and Injury Management Centre being built in Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा, लखनऊ में बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

05/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के प्रयासों से मजबूत हो रही शिक्षक प्रशिक्षण व्यवस्था, 17 डायटों में वरिष्ठ प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य का प्रभार

05/09/2026
Next Post
arrested

OLX पर विज्ञापन देखकर मोबाइल ठगी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Anand Bardhan

वित्त आयोग के समक्ष रखे जाने वाले बिन्दुओं को केन्द्रित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाए: मुख्य सचिव

16/05/2025
Rohini Blast

Rohini Blast: पुलिस ने टेलीग्राम से मांगी ‘Justice League India’ चैनल की जानकारी, धमाके की ली थी जिम्मेदारी

21/10/2024
वायरल वीडियो viral video

नेता जी बोले- जनता उठाना और गिराना जानती है, तभी गिरा मंच, देखें वायरल वीडियो

29/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version