• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बदमाशों ने सीमेंट कारोबारी को परिवार संग बंधक बनाकर डाली डकैती

Writer D by Writer D
08/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
Stole

Stole

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में बरेली जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले सीमेंट कारोबारी के घर पर बीती देर रात असलहों से लैस बदमाशों ने धावा बोल दिया।

पूरे परिवार को एक कमरे में बंधकर बनाकर करीब 15 लाख कैश समेत लाखों के जेवर लेकर डकैत फरार हो गये। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने खानापूर्ति में अज्ञात डकैतों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।

नबाबगंज थाना क्षेत्र के बरौर गांव में रहने वाले जलीस अहमद सरिया व सीमेंट के कारोबारी है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को खाना-पीना खाने के बाद परिवार संग कमरे में सो रहे थे। रात करीब एक बजे के दरमियान घर पर पीछे के दरवाजे से 12 से अधिक नकाबपोश बदमाश घर में दाखिल हो गये। हथियारों के बल पर उन्होंने पूरे परिवार को कमरे में कैद कर सभी कमरों की तलाशी ली। बदमाश घर में रखे 15 लाख रुपये कैश, 10 तोला सोना और एक कार लूटकर फरार हो गए।

जलीस अहमद ने बताया बदमाश काफी देर तक सभी को बंधक बनाए रहे। बदमाशों ने धमकी दी कि अगर वो चीखे चिल्लाए तो जान से मार देंगे। करीब एक घंटे तक सभी लोग बदमाशों के चंगुल में रहे। इसके बाद वह जेवर, नकदी, कीमती वस्तुएं लेकर फरार हो गये। उन्होंने फौरन 112 नम्बर पर फोन से पुलिस को सूचना दी। करीब एक घंटे के बाद पुलिस पहुंची। कहाकि अगर पुलिस सही समय पर आ जाती तो डकैत पकड़े जाते, लेकिन पुलिस ने बदमाशों को भागने के लिए पूरा समय दिया।

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि कारोबारी जलीस अहमद के घर में घुसकर कुछ बदमाश जमीन खरीदने के लिए रखे 15 लाख रुपये कैश और सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए हैं। मौके पर स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट को भेजा गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई है।

Tags: barelliy newscrime newsup news
Previous Post

भूमि विवाद के चलते सगे भाइयों में हुई गोलीबारी, गोली लगने से राहगीर घायल

Next Post

दुष्कर्म के आरोपी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर भेजा जेल, विभाग में मची खलबली

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
Next Post
arrested

दुष्कर्म के आरोपी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर भेजा जेल, विभाग में मची खलबली

यह भी पढ़ें

अमौसी एयरपोर्ट पर एक करोड़ 68 लाख का गोल्ड बार बरामद, दो गिरफ्तार

13/04/2022
Coin Plant

मनी प्लांट नहीं घर में लगाएँ ये पौधा, कभी नहीं होगी धन की कमी

03/06/2026
Omar Abdullah

‘जब धारा 370 को हटाया जा रहा था तब कहां थे केजरीवाल’, उमर अबदुल्ला का सीएम पर तीखा हमला

10/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version